हिंदू धर्म में जो 4 अबूझ मुहूर्त बताए गए हैं, उनमें अक्षय तृतीया यानी आखा तीज भी एक है। इसे स्वयंसिद्ध मुहूर्त भी कहते हैं। इस दिन सोना खरीदने का विशेष महत्व माना गया है।
Image credits: Getty
Hindi
कब है अक्षय तृतीया 2026?
अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख मास से शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन सोना खरीदने की परंपरा है।
Image credits: Getty
Hindi
अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदें सोना?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन खरीदा गया सोना लंबे समय तक उपयोग में रहता है।
Image credits: Getty
Hindi
अक्षय तृतीया 2026 शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के लिए दिन भर में 5 शुभ मुहूर्त हैं। इन पांचों मुहूर्त में कभी भी आप सोना खरीद कर सकते हैं। सबसे पहला शुभ मुहूर्त है सुबह 09:16 से 10:51 तक।
Image credits: Getty
Hindi
अक्षय तृतीया 2026 अभिजीत मुहूर्त
अक्षय तृतीया यानी 19 अप्रैल, रविवार को सोना खरीदी का अभिजीत मुहूर्त इस प्रकार हैं- दोपहर 12:00 से 12:51। इस मुहूर्त में किया गया हर काम सफल रहता है।
Image credits: Getty
Hindi
अक्षय तृतीया पर कब खरीदें सोना?
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदी के अन्य मुहूर्त इस प्रकार हैं- दोपहर 02 से 03:35 तक। शाम 06:45 से रात 08:10 तक। रात 08:10 से 09:35 तक। ये मुहूर्त भी सोना खरीदी के लिए बेस्ट हैं।