MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Cigarette Price: मई से महंगा हो जाएगा सिगरेट! Gold Flake से लेकर Classic तक, जानें नया MRP

Cigarette Price: मई से महंगा हो जाएगा सिगरेट! Gold Flake से लेकर Classic तक, जानें नया MRP

Cigarette Price Hike: सिगरेट पीने वालों को जोर का झटका लगने वाला है। मई से सिगरेट पीना महंगा हो रहा है। देश की सबसे बड़ी सिगरेट कंपनियों जैसे ITC और Godfrey Phillips, ने कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी करने का मन बना लिया है। जानिए कीमतें कितनी बढ़ जाएंगी। 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 29 2026, 03:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

सिगरेट की कीमत कितनी बढ़ने वाली है?

मई के महीने से सिगरेट की कीमतों में करीब 17% का उछाल आने वाला है। सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड्स के दाम पूरी तरह बदल सकते हैं। गोल्डफ्लेक प्रीमियम (Goldflake Premium) का जो पैकेट अभी ₹115 में मिलता है, उसकी कीमत बढ़कर ₹135 के पार पहुंच सकती है। सिर्फ प्रीमियम ही नहीं, बल्कि कम कीमत वाली और छोटी सिगरेट के दाम भी बढ़ने की पूरी संभावना है।

25
Image Credit : Getty

सिगरेट के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

सिगरेट महंगी होने के पीछे मुख्य वजह सरकारी टैक्स है। संसद ने हाल ही में एक नया कानून (Central Excise Bill 2025) पास किया था। इसके तहत सिगरेट पर अब 40% GST तो लगेगा ही, साथ ही भारी Excise Duty भी जोड़ दी गई है। लंबी सिगरेट (75mm से बड़ी) पर टैक्स का बोझ सबसे ज्यादा पड़ा है। जानकारों के मुताबिक, कंपनियों की लागत में 22% से 28% तक की बढ़ोत्तरी हुई है, जिसकी वसूली अब ग्राहकों की जेब से की जाएगी।

Related Articles

Related image1
Coal India Share में तूफानी तेजी! ₹473 पार निकला भाव, अब ₹500 की बारी या आएगी गिरावट?
Related image2
Eternal Share: 3 साल में 300% रिटर्न देने वाला Zomato शेयर फिर बना रॉकेट! एक्सपर्ट्स ने बताया कहां तक जाएगा भाव
35
Image Credit : Getty

सिगरेट पीने वाले परेशान, लेकिन निवेशक मालामाल

हैरानी की बात यह है कि जैसे ही सिगरेट महंगी होने की खबर आई, शेयर बाजार में सिगरेट कंपनियों के शेयरों की रफ्तार बढ़ गई। ITC के शेयर 4% तक उछल गए। Godfrey Phillips के शेयर 7.80% की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। बाजार के जानकारों का कहना है कि सिगरेट एक ऐसी चीज है जिसकी लत लोगों को छोड़ने नहीं देती। इसलिए कंपनियां कितनी भी कीमतें बढ़ा लें, लोग इसे खरीदना बंद नहीं करते। यही वजह है कि टैक्स बढ़ने के बावजूद इन कंपनियों का मुनाफा बढ़ता जा रहा है।

45
Image Credit : Getty

सिगरेट स्टॉक्स के भाव

आज, 29 अप्रैल की दोपहर 3 बजे तक आईटीसी के शेयर जोरदार तेजी के साथ 316.30 रुपए और Godfrey Phillips के शेयर 2,281.20 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। दोनों शेयरों में उछाल ने निवेशकों के चेहरे पर खुशी ला दी है।

55
Image Credit : Getty

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरू में बढ़ी हुई कीमतों की वजह से सिगरेट की बिक्री थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन कंपनियां इस नुकसान की भरपाई बढ़े हुए दामों से कर लेंगी। यानी घूमने-फिरने और खाने-पीने के शौकीनों के साथ-साथ अब स्मोकर्स को भी अपने महीने का बजट दोबारा बनाना पड़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PF का पैसा निकालने पर बार-बार आ रहा Rejection? ज्यादातर लोग कर रहे हैं ये छोटी-सी गलती, 2 मिनट में ऐसे ठीक करें
Recommended image2
Eternal Share: 3 साल में 300% रिटर्न देने वाला Zomato शेयर फिर बना रॉकेट! एक्सपर्ट्स ने बताया कहां तक जाएगा भाव
Recommended image3
SBI, PNB या HDFC? जानें कहां जमा करने पर बुजुर्गों को मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न, ये बैंक दे रहे हैं सबसे तगड़ा ब्याज
Recommended image4
Aadhaar Card: अब इन 5 कामों के लिए बेकार हो जाएगा आपका आधार कार्ड! पढ़ लें UIDAI का नया आदेश
Recommended image5
पेट्रोल की टेंशन खत्म! ईरान-अमेरिका जंग का भारत ने निकाला 'देसी' तोड़, बस इतने खर्च में दौड़ेगी गाड़ी
Related Stories
Recommended image1
Coal India Share में तूफानी तेजी! ₹473 पार निकला भाव, अब ₹500 की बारी या आएगी गिरावट?
Recommended image2
Eternal Share: 3 साल में 300% रिटर्न देने वाला Zomato शेयर फिर बना रॉकेट! एक्सपर्ट्स ने बताया कहां तक जाएगा भाव
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved