- Home
- Business
- Summer Passive Income: ₹20,000 में शुरू करें पोर्टेबल AC रेंटिंग बिजनेस, गर्मियों में होगी छप्परफाड़ कमाई!
Summer Passive Income: ₹20,000 में शुरू करें पोर्टेबल AC रेंटिंग बिजनेस, गर्मियों में होगी छप्परफाड़ कमाई!
Summer Business Ideas: तपती गर्मी और ऊपर से बिजली के भारी-भरकम बिल। इस मौसम में हर कोई चाहता है कि उसका कमरा ठंडा रहे, लेकिन हर किसी के पास 30-40 हजार रुपए खर्च करके नया AC लगवाने का बजट नहीं होता है। यही कमाई का बंपर मौका बन सकती है। जानिए कैसे...

पोर्टेबल AC रेंटिंग का बिजनेस क्या है?
ज्यादातर स्टूडेंट्स, किराये पर रहने वाले लोग या छोटे दुकानदार परमानेंट AC नहीं लगवा पाते, क्योंकि उन्हें बार-बार जगह बदलनी पड़ती है। ऐसे में पोर्टेबल AC उनकी पहली पसंद होता है। आपको 1-2 पोर्टेबल AC खरीदने हैं और उन्हें उन लोगों को किराये (Rent) पर देना है, जिन्हें कुछ महीनों के लिए ठंडक चाहिए।
कितनी और कैसे होगी कमाई?
- एक अच्छा पोर्टेबल AC बाजार में ₹18,000 से ₹22,000 के बीच मिल जाता है।
- मार्केट में एक पोर्टेबल AC का महीने का किराया ₹2,500 से ₹4,000 तक चलता है।
- अगर आप 4 महीने भी AC रेंट पर देते हैं, तो एक मशीन से आप करीब ₹12,000 से ₹15,000 कमा सकते हैं।
- यानी दूसरे साल से आपकी मशीन की लागत वसूल हो जाएगी और उसके बाद होने वाली कमाई आपका नेट प्रॉफिट होगी।
ये बिजनेस क्यों है सबसे हटके?
- पोर्टेबल AC को दीवार में फिट नहीं करना पड़ता, इसलिए टूटफूट का खतरा कम रहता है और मेंटेनेंस की झंझट कम होती है।
- आजकल लोग भारी-भरकम इंस्टालेशन के झंझट से बचना चाहते हैं, इसलिए रेंटिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है।
- आप यह काम अपने घर या कहीं से भी शुरू कर सकते हैं।
कस्टमर्स कहां मिलेंगे?
- OLX, इंस्टाग्राम या फेसबुक मार्केटप्लेस (Facebook Marketplace) पर अपने AC की फोटो खींचकर यहां डाल दें, आपको कॉल आने शुरू हो सकते हैं।
- कॉलेज के पास बने PG और हॉस्टल में जाकर अपना छोटा सा पैम्फलेट लगा दें।
- अपने व्हाट्सएप स्टेटस और लोकल फेसबुक ग्रुप्स के साथ ही इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट करें।
क्या सावधानी रखना चाहिए?
जब भी किसी को AC किराये पर दें, तो उनसे एक ID प्रूफ (आधार कार्ड) और सिक्योरिटी डिपॉजिट (एडवांस पैसा) जरूर लें। इससे आपका सामान सुरक्षित रहेगा और आपको समय पर पैसा मिलता रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से है। किसी भी उपकरण (जैसे पोर्टेबल एसी) को खरीदने या किराये पर देने से पहले बाजार की स्थिति, प्रोडक्ट की वारंटी और स्थानीय नियमों की जांच स्वयं करें। इस बिजनेस में होने वाला मुनाफा आपके निवेश, सर्विस की गुणवत्ता और क्षेत्र की मांग पर निर्भर करता है। किसी की काम को शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

