MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Property Fraud: प्लॉट खरीदने से पहले Google Maps पर देखें ये 3 लाल निशान, वरना डूब जाएगा पैसा!

Property Fraud: प्लॉट खरीदने से पहले Google Maps पर देखें ये 3 लाल निशान, वरना डूब जाएगा पैसा!

Plot Buying Tips: घर-जमीन खरीदना हर किसी का सपना होता है। अक्सर लोग लोकेशन-आसपास की चमक-धमक देख सौदा कर लेते हैं, लेकिन जिस जमीन को आप 'सोना' समझ रहे, वह 'धोखा' भी हो सकती है?Google Maps पर 3 लाल निशान से समझ सकते हैं कि प्लॉट खरीदना सही है या नहीं? 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 24 2026, 12:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Gemini

नीला जाल (Water Bodies)

गूगल मैप्स को जब आप 'Satellite View' पर करेंगे, तो जमीन के आसपास नीले रंग की धारियां या धब्बे देखें। अगर मैप पर आपकी जमीन के पास कोई पुराना नाला, तालाब या सूखी हुई नदी दिख रही है, तो सावधान हो जाएं। हो सकता है कि गर्मी में वह सूखी हो, लेकिन बारिश में वहां पानी भर जाए। कई बार लोग जल-भराव वाली जमीन (Flood Plain) बेच देते हैं, जहां भविष्य में सरकार-प्रशासन पक्का निर्माण ढहा सकती है।

25
Image Credit : Getty

गहरा हरा या 'नो-मैन' जोन (Forest or Reserved Land)

अगर मैप पर जमीन के आसपास बहुत ज्यादा घना हरा रंग दिख रहा है या वह इलाका शहर से कटा हुआ 'ग्रीन बेल्ट' जैसा लग रहा है, तो रुक जाइए। कई बार बिल्डर्स फॉरेस्ट लैंड (वन विभाग की जमीन) या सरकारी 'ग्रीन बेल्ट' के किनारे प्लॉट काट देते हैं। ऐसी जगहों पर मैप पर कोई रास्ता साफ नहीं दिखता। अगर जमीन 'ग्रीन बेल्ट' में आती है, तो आपको कभी भी वहां घर बनाने की परमिशन (Map Approval) नहीं मिलेगी।

Related Articles

Related image1
Fridge Buying Mistakes: ₹2000 सस्ता फ्रिज पड़ सकता है महंगा! खरीदने से पहले जान लें 5 जरूरी बातें
Related image2
OTP Fraud News: ये एक कोड और आपका बैंक अकाउंट खाली! जानें ऑनलाइन स्कैम से कैसे बचें?
35
Image Credit : Gemini Ai

बिजली की हाई-टेंशन लाइनें (Danger Signs)

गूगल मैप्स पर जूम करके देखें कि क्या प्लॉट के ऊपर से या एकदम बगल से कोई 'ग्रे' रंग की लंबी लाइन जा रही है, जिसके बीच-बीच में बड़े खंभे (Towers) दिख रहे हैं। हाई-टेंशन बिजली की लाइनों के नीचे घर बनाना न सिर्फ जानलेवा है, बल्कि गैर-कानूनी भी है। अगर प्लॉट के ऊपर से भारी बिजली की तारें जा रही हैं, तो कोई भी बैंक उस जमीन पर लोन (Home Loan) नहीं देगा। आपकी जमा-पूंजी फंस सकती है।

45
Image Credit : Meta AI

जमीन खरीदने से पहले ये 3 काम जरूर करें

  1. गूगल अर्थ (Google Earth) का इस्तेमाल करें और देखें कि 5-10 साल पहले वह जमीन कैसी थी। क्या वहां पहले कोई गड्ढा या नाला था जिसे भरकर अब प्लॉट बनाया गया है?
  2. मैप पर 'Scale' से चेक करें कि प्लॉट तक पहुंचने वाला रास्ता असल में कितना चौड़ा है। कागजों पर 30 फीट और मौके पर 10 फीट का रास्ता अक्सर धोखा होता है।
  3. जूम आउट करके देखें कि कहीं 1-2 किलोमीटर के दायरे में शहर का कूड़ा फेंकने वाली जगह तो नहीं है? वरना बदबू के कारण वहां रहना मुश्किल हो जाएगा।
55
Image Credit : X@lucknow_updates

प्लॉट खरीदते समय समझदारी ही बचाव है

जमीन खरीदने में जल्दबाजी न करें। 'Google Maps' एक फ्री टूल है जो आपको वो बातें बता सकता है, जो शायद एक प्रॉपर्टी डीलर आपसे छिपा लें। अपनी मेहनत की कमाई लगाने से पहले इन 'लाल निशानों' को पहचानकर आप सही फैसले ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से है। गूगल मैप्स (Google Maps) के आंकड़े या इमेज हमेशा 100% सटीक या अपडेटेड नहीं हो सकते। जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने से पहले स्थानीय प्रशासन (तहसील/नगर निगम) से सरकारी दस्तावेजों की जांच और किसी कानूनी विशेषज्ञ (वकील) से सलाह जरूर लें।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
तकनीकी खबरें
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Redmi A7 Series: रेडमी A7 और A7 प्रो लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Recommended image2
Fridge Buying Mistakes: ₹2000 सस्ता फ्रिज पड़ सकता है महंगा! खरीदने से पहले जान लें 5 जरूरी बातें
Recommended image3
File Sharing Apps: फोन से कंप्यूटर में फाइल भेजनी है? ये 5 ऐप्स हैं सबसे बेस्ट
Recommended image4
AC खरीदने का है प्लान? इन 5 बातों को इग्नोर किया तो बिजली बिल छुड़ा देगा पसीने!
Recommended image5
IMEI Number: फोन चोरी हो जाए तो ये 15 अंक आएंगे काम, 5 तरीकों से लगाएं पता
Related Stories
Recommended image1
Fridge Buying Mistakes: ₹2000 सस्ता फ्रिज पड़ सकता है महंगा! खरीदने से पहले जान लें 5 जरूरी बातें
Recommended image2
OTP Fraud News: ये एक कोड और आपका बैंक अकाउंट खाली! जानें ऑनलाइन स्कैम से कैसे बचें?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved