MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Amazon Surcharge: अमेजन पर ईरान युद्ध का असर, अब सेलर्स से वसूलेगा 3.5% फ्यूल सरचार्ज

Amazon Surcharge: अमेजन पर ईरान युद्ध का असर, अब सेलर्स से वसूलेगा 3.5% फ्यूल सरचार्ज

ईरान युद्ध के चलते ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं। इसी वजह से, अमेजन अब अपने थर्ड-पार्टी सेलर्स पर 3.5% का 'फ्यूल और लॉजिस्टिक्स सरचार्ज' लगा रहा है। यह अस्थायी चार्ज अमेरिका और कनाडा के सेलर्स पर लागू होगा।

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 03 2026, 11:12 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
अतिरिक्त शुल्क की मार
Image Credit : Getty

अतिरिक्त शुल्क की मार

ईरान युद्ध की वजह से ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसके चलते अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले थर्ड-पार्टी सेलर्स पर 3.5% का 'फ्यूल और लॉजिस्टिक्स सरचार्ज' लगाने का फैसला किया है। यह अस्थायी चार्ज 17 अप्रैल से लागू होगा।

25
अमेजन ने दी सफाई
Image Credit : Getty

अमेजन ने दी सफाई

अमेजन ने एक ईमेल में बताया, "ईंधन और ट्रांसपोर्टेशन की लागत ने इंडस्ट्री में ऑपरेशनल खर्च बढ़ा दिया है। अब तक हम यह बोझ खुद उठा रहे थे। लेकिन दूसरी बड़ी कंपनियों की तरह, लागत बढ़ने पर हमें भी अस्थायी चार्ज लगाना पड़ रहा है।" कंपनी ने यह भी दावा किया कि यह चार्ज दूसरी कंपनियों से काफी कम है।

35
लागू होने की तारीखें और दायरा
Image Credit : Getty

लागू होने की तारीखें और दायरा

यह नया नियम अमेरिका और कनाडा के उन सेलर्स पर लागू होगा जो अमेजन की 'फुलफिलमेंट बाय अमेजन' (Fulfillment by Amazon) सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 'बाय विद प्राइम' (Buy with Prime) और 'मल्टी-चैनल फुलफिलमेंट' का इस्तेमाल करने वाले सेलर्स के लिए यह अतिरिक्त चार्ज 2 मई से लागू होगा।

45
दूसरी कंपनियों की राह पर अमेजन
Image Credit : Amazon

दूसरी कंपनियों की राह पर अमेजन

ईरान युद्ध लंबा खिंचने की वजह से ईंधन की लागत लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अमेजन से पहले ही यूनाइटेड पार्सल सर्विस (UPS) और फेडेक्स (FedEx) जैसी कंपनियां अपने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा चुकी हैं। अब अमेजन भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया है।

55
अमेरिकी डाक विभाग ने भी की बढ़ोतरी
Image Credit : google

अमेरिकी डाक विभाग ने भी की बढ़ोतरी

सिर्फ प्राइवेट कंपनियां ही नहीं, बल्कि यूनाइटेड स्टेट्स पोस्टल सर्विस (USPS) ने भी पिछले हफ्ते 8% फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की है। यह 26 अप्रैल से लागू होगा और 17 जनवरी, 2027 तक जारी रहेगा। अमेजन ने कहा है कि वह सेलर्स की सफलता और ग्राहकों को कम कीमत पर प्रोडक्ट देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 साल की सबसे बड़ी छलांग, डॉलर के मुकाबले 152 पैसे मजबूत हमारा हुआ रुपया
Recommended image2
फालतू चैटिंग छोड़ें, WhatsApp पर शुरू करें एफिलिएट मार्केटिंग, बिना 1 रुपया लगाए हर महीने जेब में आएंगे ₹10,000!
Recommended image3
Raghav Chadha Net Worth: राघव चड्ढा की नेटवर्थ ₹50 लाख? पत्नी परिणीति से इतने पीछे AAP सांसद
Recommended image4
हनुमान जयंती पर पहले ढहा शेयर बाजार, फिर ₹1,700 अंकों की रिकवरी, 3 फैक्टर जो बने 'संकटमोचक'
Recommended image5
बेटी के लिए Silver ETF: चांदी की भारी गिरावट का फायदा उठाएं, अभी ₹500 डालें, शादी तक बनेगा बड़ा फंड!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved