MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Auto
  • Cars
  • ₹1.5 लाख तक बंपर छूट! इस महीने कार खरीदने वालों की तो निकल पड़ी

₹1.5 लाख तक बंपर छूट! इस महीने कार खरीदने वालों की तो निकल पड़ी

Car Discount Offers : अगर आप Maruti की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये महीना आपके लिए बंपर डील्स लेकर आया है। कंपनी की प्रीमियम Nexa लाइनअप में इस समय भारी छूट दी जा रही है। कुछ मॉडल्स पर तो 1.40 लाख तक की बचत हो सकती है! देखें ऑफर्स डिटेल्स... 

2 Min read
Satyam Bhardwaj
Published : May 15 2025, 06:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
1. Maruti Grand Vitara: पुराना स्टॉक, बड़ी छूट
Image Credit : Facebook

1. Maruti Grand Vitara: पुराना स्टॉक, बड़ी छूट

अगर आप Grand Vitara लेना चाहते हैं, तो अभी बढ़िया मौका है। पुराने स्टॉक पर कुल 1.15 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। इसमें 70,000 रुपए कैश, 35,000 रुपए एक्सटेंडेड वारंटी और 65,000 रुपए स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं। 2025 हाइब्रिड मॉडल पर 1.25 लाख रुपए तक का ऑफर है, जबकि पेट्रोल वर्जन पर 60,000 रुपए तक का बेनिफिट है। इस कार की कीमत 11.42 लाख से लेकर 20.52 लाख रुपए तक है।

28
2. Maruti Invicto: टॉप वेरिएंट पर 1.4 लाख की छूट
Image Credit : our own

2. Maruti Invicto: टॉप वेरिएंट पर 1.4 लाख की छूट

Invicto के टॉप-स्पेक Alpha+ वेरिएंट पर ₹1.4 लाख और Zeta+ वेरिएंट (7-8 सीटर) पर ₹1.15 लाख तक की छूट दी जा रही है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 25.51 लाख से लेकर 29.22 लाख रुपए तक है।

Related Articles

Car Loan: ₹30,000 कमाई पर भी खरीद सकते हैं ये सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें EMI
Car Loan: ₹30,000 कमाई पर भी खरीद सकते हैं ये सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें EMI
मई में कार खरीदने का मतलब सीधे ₹76,000 की छूट, भागो शोरूम!
मई में कार खरीदने का मतलब सीधे ₹76,000 की छूट, भागो शोरूम!
38
3. Maruti Jimny: अल्फा ट्रिम पर 1 लाख का फायदा
Image Credit : our own

3. Maruti Jimny: अल्फा ट्रिम पर 1 लाख का फायदा

Jimny खरीदने वालों के लिए इस महीने खास ऑफर है। टॉप-स्पेक Alpha वर्जन पर 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम प्राइस रेंज 12.76 लाख से लेकर 14.81 लाख रुपए तक है।

48
4. Maruti Fronx: टर्बो वर्जन पर तगड़ा ऑफर
Image Credit : X Twitter

4. Maruti Fronx: टर्बो वर्जन पर तगड़ा ऑफर

Fronx Turbo वर्जन पर कैश, स्क्रैपेज बोनस और 43,000 रुपए के एक्सेसरीज पैक के साथ कुल बंपर ऑफर है। बाकी पेट्रोल वेरिएंट्स पर 35,000 रुपए तक और मिड-स्पेक पर 22,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। Sigma और CNG मॉडल्स पर एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपए तक है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 7.55 लाख से लेकर 12.91 लाख रुपए है।

58
5. Maruti Ignis: AMT पर भारी छूट
Image Credit : XTwitter

5. Maruti Ignis: AMT पर भारी छूट

Ignis AMT वेरिएंट पर 60,000 रुपए और मैनुअल ट्रिम पर 55,000 रुपए की छूट दी जा रही है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपए और टॉप वैरिएंट 8.12 लाख तक आती है।

68
6. Maruti Baleno: Sigma और AMT वेरिएंट पर ऑफर
Image Credit : our own

6. Maruti Baleno: Sigma और AMT वेरिएंट पर ऑफर

Baleno के AMT और Sigma वर्जन पर 55,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। वहीं, CNG वेरिएंट पर 50,000 रुपए का फायदा हो सकता है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.70 लाख रुपए से लेकर 9.92 लाख रुपए तक है।

78
7. Maruti Ciaz: बंद होने से पहले बचे मॉडल्स पर ऑफर
Image Credit : our own

7. Maruti Ciaz: बंद होने से पहले बचे मॉडल्स पर ऑफर

सियाज मॉडल जल्द बंद होने वाला है, लेकिन जिन डीलर्स के पास स्टॉक है, वहां सभी वेरिएंट्स पर 50,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 9.42 लाख रुपए से लेकर 12.31 लाख रुपए तक है।

88
8. Maruti XL6: लिमिटेड स्क्रैपेज बोनस
Image Credit : our own

8. Maruti XL6: लिमिटेड स्क्रैपेज बोनस

Ertiga का प्रीमियम वर्जन XL6 इस समय 25,000 रुपए तक के स्क्रैपेज या एक्सचेंज बोनस के साथ आ रहा है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 11.84 लाख रुपए से लेकर 14.84 लाख रुपए तक है।

नोट- शहर और डीलरशिप के हिसाब से ऑफर बदल सकते हैं। खरीदने से पहले अपने नजदीकी Nexa शोरूम में ऑफर कंफर्म करें।

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव। Read More...
कार समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved