हुंडई अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV, एलेक्सियो, के साथ चीन के बाजार में धूम मचाने को तैयार है। इसमें दमदार फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन के साथ शानदार परफॉर्मेंस का वादा किया गया है। जानिए इसकी कीमत और खूबियां।
Hyundai Elexio EV: इलेक्ट्रिक वाहनों ने मार्केट में जमकर धूम मचा रखी है। साथ ही चीन इस सेगमेंट का सबसे बड़ा बाजार भी बना हुआ है। कंपनियों द्वारा इस सेगमेंट में इनोवेशन भी की जा रही है। यही वजह है कि ईवी की दामों में गिरावट हुई है। सबसे बड़ी बात की इससे रेंज भी अधिक मिल रही है। ऐसे में अब हुंडई कंपनी भी चाइना के मार्केटों में BEVs, PHEVs, और EREVs समेत कई नए मॉडल लॉन्च करने का प्लान कर रही है। इनकी मैन्युफैक्चरिंग बीजिंग हुंडई द्वारा किया जाएगा। यह Hyundai और चीनी सरकार के ओनरशिप वाली ऑटोमोबाइल निर्माण BAIC के बीच ज्वाइंटर का काम करती है।
Hyundai कंपनी के आने वाले प्रोडक्ट में से एक Hyundai एलेक्सियो SUV आता है। इसकी मई 2025 में विश्वस्तरीय शुरुआत हुई थी। अब चाइना में होमोलॉगेशन और सेल्स लाइसेंस ऐप के साथ कुछ प्रमुख स्पेक्स चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय की वेबसाइट प्रकाशित करते हैं।
इसी वर्ष मार्च 2025 में एक चौंकाने वाली ह्युंडई इलेक्ट्रिक कार की डिटेल सामने आई थी। इसके बारे में अनुमान लगाया गया था कि यह KIA EV5 पर आधारित चाइना एग्जिक्यूटिव आयोनिक 4 हो सकता है। इसे हुंडई एलेक्सियो के तौर पर पेश किया गया था। यह 800 वोल्ट आर्किटेक्चर के साथ हुंडई के एडवांस E-GMP पर आधारित होगा।
Hyundai एलेक्सियो वेट और डाइमेंशन
- लंबाई 4615mm
- चौड़ाई 1875mm
- ऊंचाई 1673mm
- व्हीलबेस 2750mm
- फ्रंट व्हील ड्राइव वेरिएंट कर्ब वेट 2039 किलोग्राम
- ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट 2184 किलोग्राम
- क्लासिक SUV डिजाइन
Hyundai एलेक्सियो फीचर्स
- फ्रंट व्हील ड्राइव वेरिएंट
- सिंगल EM16 मोटर लैस
- अधिकतम आउटपुट (160 kw , 217 PS)
- फ्रंट में 160 मोटर
- रियर एक्सल पर 73 kw, (99PS मोटर)
- कंबाइंड पावर आउटपुट 233 kw (317 PS)
- टॉप स्पीड 185kmph
Hyundai एलेक्सियो अन्य फीचर्स
- क्लोजड ऑफ ग्रिल
- बंपर
- स्क्वैरिश व्हील आर्च
- स्पोर्टी एयरो अलॉय व्हील
- ब्लैक आउट पिलर
- फ्लश डोर हैंडल
- पैनोरमिक सनरूफ
- रूफ रैक
- मल्टीपल कैमरा
- फ्रंट और रियर रडार
- क्वालकॉम स्नैपड्रेगन
- एडवांस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Hyundai एलेक्सियो हाइलाइट्स
- हेड अप डिस्प्ले
- वॉयस कमांड
- स्मार्ट असिस्टेंस
Hyundai एलेक्सियो की कीमत
Hyundai एलेक्सियो की कीमत की बात करें, तो चीन में लगभग 140,000 युआन यानी 16.88 लाख भारतीय रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की जा सकती है। उसके बाद में कंपनी इसके एक्सपोर्ट के बारे में विचार-विमर्श करेगी।