मौसम का कहर जारी है। भारी बारिश से देश की कई हिस्सों में हालात बेकाबू हो गए हैं। होम मिनिस्टर अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब के सीएम से बात कर हालात का जायजा लिया।
मुंबई के मलाड में 6000 किलोग्राम वजनी लोहे का पुल चोरी होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले उस फर्म के ही एक कर्मचारी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है जिसे पुल बनाने का ठेका दिया गया था।
फिलिस्तीनी इलाके गाजा की रहने वाली वल्ला हम्माद ने रूढ़िवादी परंपराओं से हटकर मोबाइल रिपेयरिंग का काम शुरू किया। आज आसपास की सभी महिलाएं पुरुष टेक्नीशियन के बजाए उनसे मोबाइल बनवाने में ज्यादा सेफ महसूस करती हैं। इससे उनका बिजनेस भी चल निकला है।
कैलिफोर्निया में प्लेन क्रैश होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। यह एक बिजनेस जेट था। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के पहले ही प्लेन क्रैश हो गया।
यूपीएससी की ओर से युवाओं के भर्तियां निकाली गईं हैं. यूपीएससी डिप्टी आर्किटेक्ट समेत कुल 71 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए एप्लीकेशन ऑनलाइन मांगी गई है। कैंडिडेट यूपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन दे सकते हैं।
Vande Bharat in Saffron: वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही तिरंगे के रंग में नजर आएगी। चेन्नई की इंटीग्रल फैक्ट्री में भगवा रंग में इसके कोच बनकर तैयार है। रेलमंत्री ने कल इसका निरीक्षण किया। उन्होंने नई वंदे भारत को राष्ट्रीय ध्वज से प्रेरित बताया है।
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेश (इसरो) चांद पर अपना चंद्रयान-3 14 जुलाई को भेजने जा रहा है। इसरो की ओर से दो प्रयासों के बाद अब यह तीसरा अटेम्प्ट होगा। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिग कराने की कोशिश की जाएगी। आइये जानते हैं चंद्रयान-3 से जुड़ी खास बातें.
Uk Indian Embassy: लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर शनिवार दोपहर 30-40 खालिस्तानी समर्थक एकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची और सभी को हटाया।
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में दायर याचिका पर सुनवाई 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में जाएगी। अंजुमन इंतेजामिया की याचिका में वजू के लिए अलग व्यवस्था की मांग की गई है।
Gst under PMLA: सरकार गुड्स और सर्विस टैक्स नेटवर्क को पीएमएलए के तहत लाती है। फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेना और फर्जी चालान आदि जैसे जीएसटी अपराध मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में शामिल होंगे।