सार

कैलिफोर्निया में प्लेन क्रैश होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। यह एक बिजनेस जेट था। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के पहले ही प्लेन क्रैश हो गया।

कैलिफोर्निया। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में शनिवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कैलिफोर्निया के मुरिएटा शहर में फ्रेंच वैली हवाई अड्डे के पास लैंडिंग से पहले ही प्लेन क्रैश हो गया। इसकी वजह से प्लेन में आग लग गई जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। घटना से अफरातफरी मच गई। 

सेसना C-550 बिजनेस जेट क्रैश
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से मिली जानकारी के मुताबिक यह एक सेसना C-550 बिजनेस जेट था। प्लेन ने लास वेगास के हैरी रीड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। रिवरसाइड काउंटी फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक अफसरों को सुबह सवा चार बजे जलता हुआ दिखाई पड़ा तो हड़कंप मच गया। इसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो चुकी थी। हालांकि अभी दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें. Nepal Plane Crash : क्या फ्लाइट में सफर के दौरान चला सकते हैं इंटरनेट? यात्री ने कैसे किया फेसबुक लाइव

इस प्लेन दुर्घटना की जांच नेशनल ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी बोर्ड और एफएए ने शुरू कर दी है।  एफएए के अनुसार सुबह लगभग 4.15 बजे (लोकल समय), लास वेगास के हैरी रीड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट सैन डिएगो से लगभग 65 मील नॉर्थ साइड में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। 

ये भी पढ़ें. Pokhra Plane Crash में काल के मुंह में समाए सभी हवाई यात्री, देखें पूरी रिपोर्ट

विमान दुर्घटनाग्रस्त में हुई थी एक की मौत
इससे पहले अमेरिका के ही दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक प्राइवेट जेट उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। संघ के अधिकारियों ने बताया था कि एक इंजन वाले सेसना-172 विमान ने लगभग दो बजकर 45 मिनट पर मुरिएटा में फ्रेंच वैली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उस विमान में चार लोग सवार थे। वह विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन में आग लगने से चार लोगों की जान गई थी।