Vivek Kumar

vivek.kumar@asianetnews.in
Vivek Kumar

विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।

  • Location:

    Vaishali, Bihar, India

  • Area of Expertise:Politics, National, World
  • Language Spoken:Hindi, English
  • All
  • 6237 NEWS
  • 210 PHOTOS
  • 7 VIDEOS
  • 523 WEBSTORIES
6454 Stories by Vivek Kumar

रूस के इस बॉम्बर के उड़ने से बढ़ गई थी अमेरिका की परेशानी, भारत में भी खरीदने पर हो रही बात

Aug 17 2022, 10:57 AM IST

नई दिल्ली। भारत के पास वर्तमान में कोई स्ट्रेटेजिक बॉम्बर नहीं है। जंग होने पर सुखोई एमकेआई 30 और मिराज 2000 जैसे लड़ाकू विमानों को बमवर्षक विमान का रोल निभाना होगा। चीन की बढ़ती सैन्य क्षमता को देखते हुए भारत में भी स्ट्रेटेजिक बॉम्बर विमान खरीदने की बात हो रही है। ऐसी बात सामने आ रही है कि भारत अपनी सामरिक क्षमता बढ़ाने के लिए रूस से Tupolev Tu-160 बॉम्बर खरीदने की योजना पर काम कर रहा है। रूस का Tu-160 दुनिया का सबसे बड़ा बम वर्षक विमान है। अमेरिका के बॉम्बर विमान क्षमता के मामले में इसके काफी पीछे हैं। 16 दिसंबर 1981 में जब Tu-160 विमान ने पहली बार उड़ान भरी थी तो अमेरिका की परेशानी बढ़ गई थी। उसके पास इसकी बराबरी का कोई विमान नहीं था। आगे पढ़ें Tu-160 विमान की ताकत के बारे में...
 

राफेल से लेकर F-22 तक, ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक 10 लड़ाकू विमान

Jul 05 2022, 07:11 AM IST

नई दिल्ली। रूस द्वारा यूक्रेन पर किया हमला हो या भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए किया गया एयर स्ट्राइक, जंग के मैदान में लड़ाकू विमान (Fighter Aircraft) खास रोल निभाते हैं। यही कारण है कि सभी देश अपनी वायु सेना को दुनिया के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों से लैस करना चाहते हैं। कौन सा फाइटर प्लेन सबसे ताकतवर है इसको लेकर बहस होती है। अमेरिका का F-22 हो या रूस का सुखोई एसयू -57, लड़ाकू विमान एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। आईए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों के बारे में...

ये हैं दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप, डस लें तो आफत में पड़ जाती है जान, बचने के लिए मिलते हैं चंद मिनट

Jun 09 2022, 09:58 AM IST

नई दिल्ली। बिहार के खगड़िया जिले के मथुरापुर गांव में सर्पदंस से इंदल साह नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। इसी तरह राजस्थान के बांसवाड़ा में लकड़ियां लेने बाहर गई महिला को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ऐसी घटनाएं गिनी चुनी नहीं हैं। भारत में हर साल सांप द्वारा डसे जाने से हजारों लोगों की मौत होती है। गर्मी और बारिश के दिनों में सर्पदंस की घटनाएं अधिक होती हैं। यही कारण है कि लोग सांप देखते ही भय से कांप जाते हैं। हालांकि सभी सांप जहरीले नहीं होते। आज हम आपको दुनिया के सबसे जहरीले और जानलेवा 10 सापों के बारे में बताने जा रहे हैं। कुछ सांप इनसे भी अधिक जहरीले होते हैं, लेकिन अपने शांत स्वभाव के चलते वे इंसानों के लिए कम घातक साबित होते हैं और उसके चलते कम मौतें होती हैं।

Top Stories