MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • चीन की चुनौती का जवाब है भारत का यह नया एयरफ्राफ्ट कैरियर, बनाने में लगे 23 हजार करोड़, जानें इसकी खास बातें

चीन की चुनौती का जवाब है भारत का यह नया एयरफ्राफ्ट कैरियर, बनाने में लगे 23 हजार करोड़, जानें इसकी खास बातें

नई दिल्ली। चीन लगातार अपनी नौसेना की ताकत बढ़ा रहा है। हाल ही में चीन ने अपनी नौसेना में नए एयरक्राफ्ट कैरियर को शामिल किया है। भारत भी चीन से मिल रही चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी नौसेना की ताकत में इजाफा कर रहा है। इसी क्रम में भारत का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत बनकर तैयार है। इसे 15 अगस्त को नौसेना में शामिल किया जा सकता है। यह एयरक्राफ्ट कैरियर चीन से मिल रही चुनौतियों का जवाब है। जानें इसके बारे में खास बातें...  

3 Min read
Vivek Kumar
Published : Jul 24 2022, 06:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

विमान वाहक पोत उस समुद्री जहाज को कहते हैं, जिसपर विमान तैनात होते हैं। नौसेना ऐसे पोत पर लड़ाकू विमानों को तैनात करती है। यह समुद्र में तैरते हवाई अड्डे के रूप में काम करता है। यहां से विमान उड़ान भरकर लड़ाई करने जाते हैं और वापस लौटते हैं। भारत के पास वर्तमान में एक मात्र एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य है। विक्रांत के शामिल होने से भारतीय नौसेना के पास एयरक्राफ्ट कैरियर की संख्या दो हो जाएगी।

29
Asianet Image

विक्रांत समुद्र में तैरते 18 मंजिला घर की तरह है। इसके हल (मुख्य ढांचा) के निर्माण में 21 हजार टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है। इतना स्टील तीन एफिल टावर बनाने के लिए पर्याप्त है। इसका फ्लाइट डेट इतना बड़ा है कि फुटबॉल के दो मैदान समा जाएं। इसका हैंगर एरिया इतना बड़ा है कि 30 विमानों और हेलिकॉप्टरों को रखा जा सकता है। विमानों को फ्लाइट डेक (उड़ान भरने और लैंड करने वाली मंजिल) तक लाने के लिए दो लिफ्ट लगे हैं। 
 

39
Asianet Image

विक्रांत पर शुरू में लड़ाकू विमान मिग-29के तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही इस पर कमोव-31 और MH-60R मल्टीरोल हेलिकॉप्टर भी तैनात किए जाएंगे। इंडियन नेवी के पास लड़ाकू विमानों की संख्या सीमित है। इन्हें नौसेना अपने विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से ऑपरेट करती है। इसके चलते विक्रांत के लिए लड़ाकू विमानों की संख्या कम पड़ रही है।
 

49
Asianet Image

विक्रांत पर तैनाती के लिए नौसेना नए लड़ाकू विमान खरीदेगी। इसके लिए प्रक्रिया जारी है। अमेरिकी कंपनी बोइंग के F/A-18 सुपर हॉर्नेट और फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन के राफेल एम के बीच मुकाबला है। दोनों कंपनियों ने गोवा में भारतीय नौसेना के बेस पर अपने लड़ाकू विमान की क्षमता का प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि जल्द ही इनमें से किसी एक लड़ाकू विमान की खरीद के लिए डील हो जाएगी।
 

59
Asianet Image

विक्रांत का वजन 40 हजार टन से अधिक है। इसे बनाने में 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुए हैं। इसकी लंबाई 262 मीटर, चौड़ाई 62 मीटर और ऊंचाई 59 मीटर है। इसका निर्माण 2009 में शुरू हुआ था। इस पोत में 2300 से अधिक कम्पार्टमेंट हैं। इस पर 1700 नौसैनिकों को तैनात किया जा सकता है। पोत पर महिला अधिकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खास केबिन बनाए गए हैं। 
 

69
Asianet Image

विक्रांत की अधिकतम रफ्तार 51.85 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसकी क्रूजिंग स्पीड 33 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह पोत एक बार में 13890 किलोमीटर की यात्रा कर सकता है। इतने अधिक रेंज के चलते विक्रांत बिना रुके दुनिया के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में पहुंच सकता है। 
 

79
Asianet Image

विक्रांत के निर्माण में 76 फीसदी से अधिक भारतीय कलपूर्जों और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसे भारतीय नौसेना और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने मिलकर बनाया है। यह पोत 14 मंजिला है। विक्रांत भारत में बना अब तक का सबसे बड़ा युद्धपोत है।
 

89
Asianet Image

भारत के पहले एयरक्राफ्ट कैरियर का नाम आईएनएस विक्रांत था। उसे 31 जनवरी 1997 को नौसेना से सेवामुक्त किया गया था। विक्रांत 4 मार्च 1961 को नौसेना में शामिल हुआ था। 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई में इसने अहम रोल निभाया था। इसकी याद में देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत को विक्रांत नाम दिया गया है।
 

99
Asianet Image

विक्रांत के निर्माण के साथ ही भारत दुनिया के उस सात खास देशों में शामिल हो गया है, जिसके पास एयरक्राफ्ट कैरियर डिजाइन करने और बनाने की क्षमता है। इन देशों के नाम अमेरिका, रूस, चीन, यूके, फ्रांस, इटली और भारत हैं। भारतीय नौसेना ने पहले यूके और रूस से एयरक्राफ्ट कैरियर खरीदा था।

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved