Vivek Kumar

vivek.kumar@asianetnews.in
Vivek Kumar

विवेक कुमार को 12 साल का डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वह मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। इन्होंने एमएससी तक की पढ़ाई की है।

  • Location:

    Vaishali, Bihar, India

  • Area of Expertise:Politics, National, World
  • Language Spoken:Hindi, English
  • All
  • 5727 NEWS
  • 172 PHOTOS
  • 7 VIDEOS
  • 499 WEBSTORIES
5906 Stories by Vivek Kumar
Asianet Image

अंटार्कटिका से लेकर साइबेरिया तक ये हैं दुनिया के 10 सबसे ठंडे स्थान, माइनस 94 डिग्री तक गिर जाता है पारा

Jan 04 2023, 07:16 AM IST

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे मैदानी राज्यों तक पूरा उत्तर भारत इन दिनों ठंड की चपेट में है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। हालांकि दुनिया में बहुत सी ऐसी जगह हैं, जहां गर्मियों के दिनों में भी तापमान भारत की सर्दियों के दिनों के तापमान से कम ही रहता है। रूस के साइबेरिया में सर्दियों के मौसम में तापमान माइनस 60 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है। आइए अंटार्कटिका से लेकर साइबेरिया तक  दुनिया के 10 सबसे ठंडे स्थानों के बारे में जानते हैं...
 

Asianet Image

Year Ender 2022: चीन सीमा पर सालभर रही तनातनी, विक्रांत से लेकर प्रचंड तक, इन हथियारों से बढ़ी सेना की ताकत

Dec 19 2022, 10:06 AM IST

नई दिल्ली। मई 2020 में पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद से सीमा पर तनाव जारी है। 2022 में भी पूरे साल एलएसी पर तनातनी जारी रही। 9 दिसंबर को तवांग में चीन और भारत के सैनिकों के बीच फिर झड़प हुई है। चीन ने एलएसी पर अतिक्रमण करने की कोशिश के साथ ही हिंद महासागर में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। चीन से मिल रही चुनौती को देखते हुए भारत की सेना को राफेल, अपाचे, विक्रांत और प्रचंड जैसे हथियारों से लैस किया गया है। इस साल विक्रांत और प्रचंड जैसे कई हथियार सेना में शामिल हुए हैं, जिससे भारत की सेनाओं की क्षमता बढ़ी है। आगे पढ़ें हथियारों के बारे में...

Asianet Image

Himachal Pradesh Result: जयराम ठाकुर ने CM पद से दिया इस्तीफा, कहा- लोगों के लिए काम करता रहूंगा

Dec 08 2022, 07:31 AM IST

शिमला। हिमालच प्रदेश के 68 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Result 2022) के नतीजे आ गए हैं। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही राज्य में हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज कायम रहा है। कांग्रेस ने 40 और बीजेपी ने 25 सीट जीते हैं। तीन निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि वह जनमत का सम्मान करते हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस में नए सीएम के चुनाव को लेकर कवायद शुरू हो गई है। आगे पढ़ें रिजल्ट से जुड़े लाइव अपडेट्स...

Asianet Image

Gujarat Chunav Result 2022: BJP ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, 12 को शपथ ग्रहण करेंगे भूपेंद्र पटेल

Dec 08 2022, 07:13 AM IST

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Vidhan Sabha Chunav Results) के नतीजे आ गए हैं। 182 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने 156, कांग्रेस ने 17 और आप ने 5 सीट जीते हैं। एक सीट पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। तीन सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीत गए हैं। 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की जीत का दावा किया था, लेकिन आप सिंगल डिजिट में ही रह गई। आगे पढ़ें रिजल्ट से जुड़े लाइव अपडेट्स...

Top Stories