• All
  • 1582 NEWS
  • 152 PHOTOS
1734 Stories by Manoj Kumar

IND V/S SL: विराट कोहली का 73वां शतक, रोहित ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, जानें कैसी रही इंडियन बैटिंग- 7 PHOTOS

Jan 10 2023, 05:49 PM IST

India V/S Sri Lanka 1st ODI. भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग करते हुए श्रीलंका को 374 रनों का लक्ष्य दिया। ओपनर रोहित शर्मा ने 83 रनों की लाजवाब पारी खेली और शुभमन गिल ने शानदार 70 रन बनाए। मैच का लाइम लाइट विराट कोहली ने चुराया जिन्होंने वनडे करियर का 45वां शतक जड़ा। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड बराबर किया और घरेलू मैदान पर 20वां शतक लगाया। विराट कोहली ने 113 रनों की पारी खेली। आइए इन फोटोज के माध्यम से देखते हैं श्रीलंका के खिलाफ कैसी रही भारत की बल्लेबाजी...

IND V/S SL 1st ODI: श्रीलंकाई कप्तान का जुझारू शतक, भारत ने 67 रन से जीता पहला वनडे मैच

Jan 10 2023, 01:24 PM IST

India V/S Sri Lanka Updates. भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 373 रन बनाए। भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली ने 113 रन बनाए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 83 रन और शुभमन गिल ने 70 रनों की पारियां खेली। भारत ने श्रीलंका के सामने 374 रनों का टार्गेट रखा। वहीं श्रीलंका की पारी 50 ओवर में 306 रनों पर समाप्त हुई और भारत ने यह मुकाबला 67 रनों से जीत लिया है। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने शानदार 108 रनों की पारी खेली लेकिन टीम की हार नहीं टाल पाए। भारत ने पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 67 रनों से हरा दिया है।