• All
  • 1582 NEWS
  • 152 PHOTOS
1734 Stories by Manoj Kumar

Shubhman Gill: 23 साल की उम्र में दोहरा शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड, वनडे में सबसे तेज 1000 रन भी पूरे किए

Jan 18 2023, 05:24 PM IST

Shubhman Gill Fastest 1000 ODI Runs. भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ दी है। शुभमन गिल ने 100 से भी कम गेंदों पर सेंचुरी लगाई। उसके बाद लगातार तीन छक्के लगाते हुए करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा है। वहीं वनडे करियर में पहला दोहरा शतक, लगातार दूसरा शतक है। वहीं उनके वनडे करियर का यह तीसरा शतक है। भारतीय टीम के ओपनर ने एक और कमाल किया है। वे भारत के लिए सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। वहीं दुनिया में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में वे दूसरे नंबर पर पहुंच गए। पहले नंबर पर पाकिस्तान के फखर जमान हैं जिन्होंने 18 पारियों में 1000 रन बनाए हैं। वहीं शुभमन गिल ने 19 पारियों में 1000 रन बनाए हैं। 
 

बाबर आजम ही नहीं पाकिस्तान के ये 5 क्रिकेटर्स भी सेक्स स्कैंडल में फंसे, 3 तो मौजूदा टीम के खिलाड़ी

Jan 17 2023, 04:39 PM IST

Pakistani Players Sex Scandal. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन गलत वजह से। बाबर के कुछ प्राइवेट वीडियो और सेक्सटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हैं। आरोप है कि पाकिस्तान के कप्तान अपनी टीम के साथी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड के साथ ही गंदे-गंदे मैसेजेस का लेन-देन करते हैं। इस मामले ने पाकिस्तान में बवाल मचा दिया है। लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेट में सेक्स स्कैंडल कोई नई बात नहीं है और बाबर आजम अकेले नहीं हैं जिन पर यह आरोप लगे हैं। मौजूदा टीम के 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के आरोप लगे हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बारे में जिन पर सेक्स स्कैंडल के आरोप लगे हैं...