• All
  • 1582 NEWS
  • 152 PHOTOS
1734 Stories by Manoj Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए दुल्हन की तरह सजा बर्मिंघम, शहर में 'पेरी द बुल' का क्रेज, देखें यह 10 लेटेस्ट PHOTOS

Jul 27 2022, 03:44 PM IST

Commonwealth Games 2022. इंग्लैंड का बर्मिंघम शहर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए तैयार है। शहर की सड़के अलग-अलग थीम्स पर डेकोरेट की गई हैं। होर्डिंग्स लगाए गए हैं। जिससे इस खूबसूरत शहर की खूबसूरती और बढ़ गई है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से खिलाड़ियों का पहुंचना जारी है। भारतीय टीम भी यहां पहुंच चुकी है और खिलाड़ी यहां के माहौल में खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं। 28 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज होगा, जहां अगले 10 दिनों तक हर घंटे मेडल की बरसात होगी। दुनिया भर के खेल और खिलाड़ियों का यह संगम देखने लायक है। इन 10 तस्वीरों में हम दिखा रहे हैं, कैसे बर्मिंघम शहर प्लेयर्स का वेलकम कर रहा है...

हाथ-पैर बांध सड़क पर बैठे राहुल गांधी, कार्यकर्ता को उठा ले गई पुलिस..प्रदर्शन करते कांग्रेसियों की 14 PHOTOS

Jul 26 2022, 02:31 PM IST

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया। नेशनल हेराल्ड केस से जुडे़ मनी लांड्रिंग मामले में दूसरी बार सोनिया गांधी से पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार उनसे कुल 28 सवाल किए गए। कांग्रेस पार्टी इस पूछताछ का लगातार विरोध कर रही है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के विजय चौक पर विरोध करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में भी कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी दरअसल राजा हैं, जहां सिर्फ उनका हुक्म चलता है। इन तस्वीरों के माध्यम से देखिए कांग्रेस ने किस तरह से विरोध-प्रदर्शन किया है...