उत्तराखंड के डॉक्टर को आई प्रैंक कॉल के सभी के होश उड़ गए। हालांकि जब पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया तो वह और भी चौंकाने वाला था। डॉक्टर को ये कॉल किसी और ने नहीं बल्कि एक आठ साल के बच्चे ने किया था।
लखनऊ में महिला से चेन लूट की वारदात सामने आई है। आरोपी इस घटना को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से पार्लर में जाकर मसाज करवा रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ज्वैलर्स को गिरफ्तार कर चेन बरामद कर ली है।
सीतापुर जेल में बंद आजम खान को लेकर टीम लखनऊ के सीबीआई कोर्ट के लिए रवाना हुई। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद नजर आई। आजम पर जल निगम में भर्ती को लेकर घोटाले का आरोप है।
यूपी के उन्नाव में मामा-भांजी ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से उन्हें बचा लिया गया। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं परिजनों को भी इस बारे में सूचित किया गया है।
मेरठ में लाइट और साउंड शो सीएम योगी आदित्यनाथ के जाने के साथ ही फिर से बंद हो गया। इस बीच क्रांति पथ पर भी कब्जा देखा गया। जिसके बाद मामले को लेकर पर्यटन अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक कर्नाटक और महाराष्ट्र के निवासी है। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
बाराबंकी में महिला सिपाही के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया। यहां शादी का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। इसी के साथ उससे चार लाख रुपए भी ऐंठे गए। मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।
सीबीआई ने जालसाज अशोक पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर वक्फ बोर्ड की संपत्ति बेचने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ 2016 में एफआईआर दर्ज की गई थी।
हरदोई में डंपर और टेंपो की टक्कर के बाद बड़ा हादसा सामने आया। सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ताजमहल के 22 कमरों को लेकर विवाद लगातार जारी है। इनको लेकर लगातार दावा किया जा रहा है कि इनमें देवी देवताओं की मूर्ति, शिलालेख हैं। यह चर्चा उस दौरान सामने आई जब इतिहासकार पीएन ओक की किताब 'ट्रू स्टोरी ऑफ ताज' लोगों के सामने आई।