यमुनोत्री हाईवे पर अगले तीन दिनों तक आवाजाही बंद रहेगी। यहां भारी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। इस बीच नाराज लोगों ने प्रशासन औऱ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बलरामपुर में चौक गर्ल्स कालेज मार्ग पर गैस की दुकान पर जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। घटना के में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
यूपी बोर्ड के इस सत्र में माध्यमिक स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए संसाधनों का विवरण भी मांगा गया है। विवरण के आधार पर ही अतिरिक्त संसाधन मुहैया करवाए जाएंगे।
लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे पर देर रात एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। बस आजाद मार्ग बाईपास के पास बने पुल से नीचे जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
खिड़किया घाट पर फ्लोटिंग स्विमिंग पूल तैयार किया जा रहा है। यहां श्रद्धालु गंगा में स्नान के साथ ही सूर्य को जल भी अर्पण कर पाएंगे। यहां जल को लगातार साफ करने के लिए स्विमिंग पूल की तरह मोटर आदि की व्यवस्था की जाएगी।
आजम खान जेल से रिहा होने के बाद रामपुर पहुंचे। इस बीच उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। समर्थक आजम की एक झलक पाने को लेकर बेताब नजर आए।
यूपी के बहराइच में टाटा विंगर कार और टैंकर में जबरदस्त टक्कर का मामला सामने आया है। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।
उन्नाव में भाजपा समर्थकों ने रिटायर्ड फौजी से मारपीट की। पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मामले से लूट की धारा हटा दी है।
सीतापुर जेल में बंद आजम खान शुक्रवार को रिहा हुए। इस दौरान शिवपाल यादव वहां पर मौजूद रहें। इस बीच समाजवादी पार्टी का कोई भी बड़ा नेता वहां पर मौजूद नहीं था। शिवपाल और आजम की नाराजगी के बाद जल्द ही अखिलेश की मुश्किलें बढ़ेंगी।