मीरा रोड की एक सोसायटी में नोटिस के बावजूद ईद के लिए बलि का बकरा लाने पर विवाद हो गया। सोसायटी के दूसरे लोग इसे लेकर भड़क उठे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। यह घटना जेपी इन्फ्रा सोसायटी में हुई।
ईद अल-अधा कल भारत समेत पूरे विश्व भर में मनाया जाएगा। बकरीद पर मुस्लिम लोग जानवर की कुर्बानी देते हैं। लेकिन बकरीद पर कुर्बानी का मकसद बकरा या किसी जानवर का मारना नहीं अल्लाह के लिए उसे पाक बनाने से है।
बिहार के भोजपुर जिले में एक 'अजब-प्रेम की गजब' कहानी सामने आई है। यहां एक पति सौतन के रूप में किन्नर को ब्याह कर घर ले आया। यह सदमा उसकी पत्नी को बर्दाश्त नहीं हुआ। लड़ाई-झगड़े के बाद पत्नी ने मंगलवार(27 जून) को गुस्से में जहर खा लिया।
बिहार के जमुई में दो लड़कियों के बीच प्यार(bihar lesbian love story) का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला सहेली के संग रहने के लिए अपने पति को छोड़कर भाग निकली। दोनों लड़कियों को धनबाद से पकड़ा गया।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा के एक नेता ने नशे की हालत में किसी विवाद को लेकर अपनी पत्नी को गोली मार दी। यह घटना मंगलवार तड़के(27 जून) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र के साईं नगर कॉलोनी में हुई।
छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (RIPA) योजना के तहत मिल रहे फायदों पर बात की। लघु और कुटीर उद्योगों के लिए लखौली के रीपा में दो करोड़ रूपए की लागत से विकसित की गई है अधोसंरचना।
छत्तीसगढ़ के CM श्री भूपेश बघेल ने शिक्षा सत्र 2023-24 के शुभारंभ पर प्रोफेसर जेएन पांडेय शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में कहा- शिक्षा के साथ खेल और अनुशासन भी जरूरी, छात्र जीवन में समझनी होगी समय की कीमत।
उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ 27 जून को कौशांबी जिले में हुई मुठभेड़ में वांटेड अपराधी को शूट कर दिया गया। बदमाश की पहचान गुफरान के रूप में हुई है, जो हत्या और डकैती के कई मामलों में वांटेड था।
मुंबई की जजर्र इमारतों पर बारिश में खतरा बढ़ गया है। घाटकोपर ईस्ट में विले पार्ले स्थित इमारत का एक हिस्सा गिरने की घटना लोग भूल नहीं पा रहे हैं। राजावाड़ी कॉलोनी की धंसकी इमारत में कुछ निवासी फंसे गए थे, उन्हें रेस्क्यू किया गया।
यह चौंकाने वाला वीडियो मुंबई का है। 7 मासूम बच्चों के साथ स्कूटर पर निकले इस शख्स ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मुंबई पुलिस उसके खिलाफ इतना कड़ी एक्शन लेगी। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है।