राजस्थान की जनता को गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल यहां के मावली-मारवाड़ रेलवे लाइन के गेज परिवर्तन को केंद्र से मंजूरी मिलने के साथ जारी हुआ बजट। जिले की भाजपा सांसद ने पीएम मोदी का जताया आभार।
महाराष्ट्र सरकार ने कार पूलिंग या एग्रीगेशन के साथ ऐप बेस्ड बाइक, ऑटो जैसे प्राइवेट वाहनों के कमर्शियल यूज करने पर लगाया बैन। सरकार का मानना इससे वाहनों के अत्यधिक उपयोग में कमी आएगी और आम जनता की सुरक्षा पक्की होगी।
लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में 45 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। यह बच्चे भिखारी के रूप में अपना जीवन छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। इनको लेकर तमाम संस्थाओं औऱ अधिकारियों ने काम किया है।
रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से की गई टिप्पणी के बाद लोगों की नाराजगी जारी है। इस बीच उनकी बेटी और बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य ने उनका बचाव किया है।
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट द न्यूज में भारत के आर्थिक विकास को लेकर लेख प्रकाशित हुआ है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लेख ट्विटर पर शेयर कर लोगों से पढ़ने की अपील की है। लेख भारत की आर्थिक शक्ति पर लिखा गया है।
बनारस में मणिकर्णिका घाट पर आने वाले तमाम बदलाव देखने को मिलेंगे। यहां जिला प्रशासन तमाम तैयारियों को लेकर लगा हुआ है। महाश्मसान से बड़े-बड़े लकड़ी के टालों को भी वहां से हटवाया जाएगा।
झारखंड के सराई केला शहर से कांड्रा पुलिसि थाने के पास सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला का शव पेड़ पर नग्न हालत में बरामद किया गया। जानकारी मिलते ही इलाके में फैली सनसनी। वहीं मृतक महिला के बेटे ने डायन बिसाही में हत्या का केस दर्ज कराया।
लखनऊ बिल्डिंग गिरने के बाद सपा प्रवक्ता की मां और पत्नी की मौत हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर दुख प्रकट किया है। बिल्डिंग गिरने के बाद जांच कमेटी का गठन किया गया है।
यूपी के कन्नौज में स्टीम डेग फटने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल भी हुए है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि बॉयलर का टेम्परेचर बढ़ने से हादसा हुआ।
यूपी के शाहजहांपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि यहां पुलिसकर्मी वसूली के लिए पहुंचे हुए थे। मामले को लेकर जांच पड़ताल जारी है।