• All
  • 854 NEWS
  • 188 PHOTOS
  • 13 VIDEOS
1055 Stories by Ankur Shukla
02:26

देखिए, इसलिए हुआ जनता कर्फ्यू, ट्रेनों पर भी किया गया दवाओं का छिड़काव

Mar 22 2020, 06:54 PM IST


जौनपुर (Uttar Pradesh)। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए यूपी के लोग एकजुट हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर आज जनता कर्फ्यू बेहद सफल है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। जनता कर्फ्यू के दौरान सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल, रोडवेज बसें और सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। पेट्रोल पंप भी सुबह 7 से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को फ्यूल भराने की छूट रहेगी। जौनपुर में तड़के गुजरने वाली ट्रेनों पर दवाओं का छिड़काव किया गया। बता दें कि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जनता से 22 मार्च को कर्फ्यू का आह्वान किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि 22 मार्च रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए। इस दौरान न लोग सड़क पर जाएं, न मोहल्ले में जाएं।

इस तरह यूपी में जनता कर्फ्यू, सड़कों पर सन्नाटा, ट्रेनों पर छिड़काव, देखिए तस्वीरें

Mar 22 2020, 11:15 AM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh)। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए यूपी के लोग एकजुट हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर आज जनता कर्फ्यू बेहद सफल है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। जनता कर्फ्यू के दौरान सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल, रोडवेज बसें और सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। पेट्रोल पंप भी सुबह 7 से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को फ्यूल भराने की छूट रहेगी। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज और गोमती नगर में दुकानें बंद हैं। राजधानी के 57 प्रमुख चौराहों पर पुलिसबल तैनात है। पुलिस जगह-जगह लोगों को कोरोना से जुड़े जरूरी निर्देश दे रही है। वाराणसी, मेरठ और आगरा में भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। जौनपुर में तड़के गुजरने वाली ट्रेनों पर दवाओं का छिड़काव किया गया। बता दें कि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जनता से 22 मार्च को कर्फ्यू का आह्वान किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि 22 मार्च रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए। इस दौरान न लोग सड़क पर जाएं, न मोहल्ले में जाएं।