Ankur Shukla

  • All
  • 854 NEWS
  • 188 PHOTOS
  • 13 VIDEOS
1055 Stories by Ankur Shukla
Asianet Image

इसलिए लंदन गई थी कनिका, कभी करना चाहती थीं सुसाइड, यह है जन्म से लेकर अबतक की पूरी कहानी

Mar 24 2020, 11:15 AM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh) । यूपी में कोरोना वायरस और कनिका कपूर हर जुबान पर है। अपने गानों से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली बेबी डॉल की एक गलती ने उन्हें कोरोना का विलन बना दिया। जिन्हे लेकर दो तरह ही बातें हो रहीं हैं। एक तरफ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। हालांकि आलोचकों की संख्या अधिक है। बता दें कि लंदन से लौटने के बाद जब कनिका कपूर को आइसोलेशन में रहना चाहिए था, तब वो पार्टी करती और इधर-उधर घूमती रहीं। 20 मार्च को जब खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कबूली, तो हड़कंप मच गया। फिलहाल, वो अस्पताल में इलाज करा रही हैं। जिसके कारण हर कोई कनिका कपूर के बारे में जानना चाह रहा है। ऐसे में क्या आप यह भी जानते हैं कि कनिका कपूर लंदन क्यों गईं थीं, कभी आत्महत्या क्यों करना चाहती थीं, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
 

Asianet Image

कनिका कपूर ने बाल सेट करने वालों का बैठा दिया गया घर, अब 48 घंटे बाद कम हुए बेबी डॉल के नखरे

Mar 23 2020, 07:02 PM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh)। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कनिका का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एसजीपीजीआइ) में चल रहा है। खबर है कि कनिका ने हजरतगंज स्थित एक सैलून में अपने बाल भी कटवाए थे। इस दौरान एक युवक और एक युवती संपर्क में आए थे। दोनों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। साथ ही उन्हें अपने घर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। कनिका ने एक शोरूम का उद्घाटन भी किया था, जहां के कर्मचारियों को भी घर में रहने को कहा गया है। वहीं, संक्रमित होने के बावजूद वो अस्पताल के नियमों को दरकिनार करती रहीं। डॉक्टर-स्टाफ से उलझती रहीं। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली। ऐसे में अस्पताल प्रशासन को दो टूक नसीहत दे डाली, जिसके बाद बेबी डॉल के स्टारडम का भूत उतर सा गया है। 

Top Stories