• All
  • 854 NEWS
  • 188 PHOTOS
  • 13 VIDEOS
1055 Stories by Ankur Shukla

कभी खाने तक के लिए नहीं थे पैसे, आज हैं सुपरस्टार, लॉकडाउन में कर रहे गरीबों की सेवा

Apr 16 2020, 08:48 AM IST
जौनपुर (Uttar Pradesh) । गोरखपुर सांसद और भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन लॉक डाउन में दौरान लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। उनकी मां जड़ावती देवी बिसुईं गांव में राशन बांटने में जुटी हुई हैं। वहीं, सांसद का दावा है कि उनके संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में 20 हजार किलोग्राम राशन बांटा जा चुका है। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। इसके पहले आवश्यकता पड़ने पर अपनी पूरी निधि देने कहा है। बता दें कि एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके रवि किशन के परिवार के पास खाने तक के पैसे नहीं थे। एक इंटरव्यू में खुद उन्होंने बताया था कि 1990 में जब गांव छोड़कर वो मुंबई आ गए थे तब उनके पास न खाने के लिए पैसे थे और न सिर छुपाने के लिए कोई ठिकाना। दो वक्त की रोटी के लिए मैं रोज काम काम ढूंढता था। काम मिल जाता तो भर पेट खाता, नहीं तो भूखे पेट ही रात बितानी पड़ती थी। लेकिन, आज वो गरीबों के मसीहा बने हैं।

लॉकडाउन की शादी, 6-6 फीट पर बने गोल घेरे में कुछ इस तरह बैठे दूल्हे राजा और बाराती

Apr 15 2020, 05:51 PM IST
फर्रुखाबाद (Uttar Pradesh) । लॉक डाउन ने लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी इच्छाओं को दबाते हुए अति आवश्यक कार्यों को चोरी-छिपे करना पड़ रहा है। ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है कि राजेपुर कस्बे में। जहां अधिकारियों से अनुमति लेकर बेटी की शादी करनी पड़ी। साथ ही इसके लिए लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करना पड़ा। यहां बिना बैंड-बाजे के पहुंची बारात में चार लोग शामिल हुए, जो सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियमों का पालन की। छह-छह फीट दूर बने गोल घेरे में बैठे और दिन में ही पुरी रस्में अदा की गईं और दोपहर में दुल्हन की विदाई हो गई। वहीं, इस अनोखी शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं।  

मोदी सरकार का विरोध करता रहा है बांद्रा में अफवाह फैलाने वाला शख्स, कभी बेकरी में करता था मजदूरी

Apr 15 2020, 01:45 PM IST
भदोही (Uttar Pradesh) । मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को दरकिनार कर अफवाह फैलाने वाला शख्स विनय दुबे औराई थाना क्षेत्र के हरिनारायनपुर गांव निवासी है। वह लंबे समय से मुंबई में ही रहता है। हालांकि उसे पुलिस ने मुंबई के एरोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी विनय दुबे को मुंबई पुलिस देर रात बांद्रा स्टेशन ले गई। मुंबई पुलिस की एफआईआर में विनय दुबे पर लॉकडाउन के बीच लोगों को गुमराह करने का आरोप है। मुंबई पुलिस ने विनय के खिलाफ धारा-188 और महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि पहले वह बेकरी का काम करता था। ग्रामीणों की सूचना के अनुसार पिता मुंबई में ऑटो चलाते हैं। कई उत्तर भारतीयों ने ही उसपर पैसे खाने के आरोप लगाए। एनआरसी और सीएए के विरोध में इसने सैकड़ों यात्राएं की, उसी दौरान फॉलोवर भी बढ़े। इस शख्स के 2-4 महीने पहले फेसबुक पर करीब एक लाख फॉलोवर थे, लेकिन अब 2 लाख से ज्यादा हैं। 

बीवी ने नहीं दिया चाय, तीन तलाक देकर लॉक डाउन में बच्चों समेत किया घर से बाहर

Apr 15 2020, 11:54 AM IST
बाराबंकी (Uttar Pradesh)। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन लागू है। इसके चलते लोग अपने-अपने घरों में हैं। लेकिन, इस दौरान कई ऐसे अपराध भी सामने आ रहे हैं, जो लोगों को सोचने मजबूर कर दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रामनगर थाना क्षेत्र के सुंधियामऊ एक गांव से सामने आया है। जहां लॉकडाउन के कारण घर में बैठे शौहर ने अपनी बीवी से चाय मांगी तो उसने अनसुनी कर दी। इससे गुस्से में आए शौहर ने उसी समय बीवी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद मासूम बच्चे के साथ घर के बाहर कर दिया। बता दें कि तीन तलाक की कुप्रथा पूरे देश में खत्म हो चुकी है।