• All
  • 854 NEWS
  • 188 PHOTOS
  • 13 VIDEOS
1055 Stories by Ankur Shukla

लॉकडाउन की अनोखी शादी, सबकुछ बंदी के बीच, कपल ने सड़क पर लिया सात फेरा

Apr 18 2020, 11:06 AM IST

मुजफ्फरनगर (Uttar Pradesh)। लॉकडाउन में लोगों को तरह-तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दिल्ली से आए दूल्हे ने अनोखे तरीके से शादी की। इस शादी में न तो पंडित थे और न ही बेदी थी। दूल्हे ने दुल्हन के साथ शिवचौक सड़क पर भगवान सूर्य को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन को सेनेटाइज चेंबर से होकर गुजरे और गाड़ी में बैठकर दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बता दें कि दूल्हे ने शादी के लिए दिल्ली प्रशासन से परमिशन ली थी। इसके बाद दो गाड़ियों से 6 बारातियों के साथ आया था।