Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

हवा सर्द है: ठंड से ठिठुरा उत्तरभारत, अगले 3-4 दिन भी ऐसा ही रहेगा मौसम, तस्वीरें में देखिए Winter का जादू

Dec 26 2022, 09:46 AM IST

वेदर रिपोर्ट. नए साल की आहट के साथ ही उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन ऐसी ही ठंड बनी रहेगी। भारत मौसम विभाग(IMD) और स्काईमेट वेदर के अनुसार आजकल में दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के शेष हिस्सों, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, उत्तरी नागालैंड और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर कड़ाके की ठंड की स्थिति हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बन सकती है।  पंजाब के कुछ हिस्सों और ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और त्रिपुरा में एक या दो स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा संभव है। आगे देखिए मौसम से जुड़ीं कुछ तस्वीरें...

जिंदगी की अंतिम सांसे गिन रहा 20th सदी का महानतम फुटबॉलर, पेले की बेटी-बेटे ने क्रिसमस पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

Dec 26 2022, 08:52 AM IST

वर्ल्ड न्यूज. फुटबॉल के ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर पेले की हालत बेहद नाजुक है। वे कब तक मौत से और लड़ पाएंगे, कहना मुश्किल है। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले साओ पाउलो अस्पताल में मौत से लड़ रहे हैं। दिग्गज फुटबॉलर पेले धीरे-धीरे कैंसर से हार रहे हैं। उनकी फैमिली ने भी अब हार मान ली है। परिजनों का कहना है कि वह बहुत गंभीर हैं। पेले कोस्पेशल ऑब्जरवेशन में रखा गया है। उनकी किडनी और हार्ट धीरे-धीरे जवाब देने लगे हैं। इस बीच 82 साल के पेले के परिजनों और करीबियों ने अस्पताल में उनके साथ क्रिसमस बनाया। रविवार सुबह उनके बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टा में परिवार की फोटो पोस्ट की। नैसिमेंटो ने लिखा-'कृतज्ञता, प्यार, परिवार का साथ...यही क्रिसमस का सार है। क्रिसमस पर आपके द्वारा भेजे गए इतने सारे प्यार के लिए धन्यवाद...आभार और प्रेम। इस मजेदार और अद्भुत जीवन में मैं उनके (पेले) बिना कुछ भी नहीं होती। आज और हमेशा, मैरी क्रिसमस।' पेले के बेटे एडिन्हो ने भी पिता की उंगुली पकड़े एक तस्वीर शेयर की है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...