Amitabh Budholiya

amitabh.budholiya@asianetnews.in

    Amitabh Budholiya
    बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
      • All
      • 3406 NEWS
      • 579 PHOTOS
      • 20 VIDEOS
      • 223 WEBSTORIES
      4005 Stories by Amitabh Budholiya
      Asianet Image

      Hamidia Hospital के NICU में भीषण आगः 'भगवान' भरोसे थे 40 मासूम-4 की मौत, देखें हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

      Nov 09 2021, 07:22 AM IST

      भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े 'कमला नेहरू अस्पताल' की बिल्डिंग में संचालित हमीदिया अस्पताल(Hamidia Hospital ) के पीडियाट्रिक वार्ड में सोमवार को लगी आग में 4 बच्चों की मौत हो गई। इनमें से 3 का दम धुएं में दम घुट गया। आग तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई ( NICU) में लगी। वार्ड में तब 40 बच्चे एडमिट थे, जिन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। मौत का यह तांडव सरकार की लापरवाही का एक सबूत है। 21 साल पुरानी इस बिल्डिंग में फायर हाइड्रेड लंबे समय से मेंटेनेंस के अभाव में खराब पड़े हैं। सिर्फ एक फायर एस्टिग्यूसर के भरोसे पूरी सुरक्षा व्यवस्था थी। नतीजा, जब शॉर्ट सर्किट से आग भड़की, तो 15 मिनट तक तांडव मचाती रही। घटना की जानकारी लगते ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग(Vishvas Sarang) भागे-भागे अस्पताल पहुंचे। लापरवाही की हद देखिए; जब मासूम बच्चे आग की भेंट चढ़ गए, तब सरकार की नींद खुली।

      Asianet Image

      Heavy Rainfall: पानी में घर; मन में डर, तकलीफें बांटने घूमे तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन, देखिए कुछ PICS

      Nov 08 2021, 03:52 PM IST

      चेन्नई. करीब 6 साल बाद चेन्नई में फिर से भारी बारिश(Heavy Rain) ने हाहाकार की स्थिति पैदा कर दी है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 दिन फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन(MK Stalin) प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकल पड़े। वे पैदल कई जगहों पर घूमे। इस दौरान उन्होंने लोगों को हौसला बनाए रखने को कहा। प्रशासन को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री को इस विपदा में अपने साथ देखकर लोगों की हिम्मत बढ़ी। उनके चेहरे पर मुस्कराहट नजर आई। देखिए कुछ तस्वीरें...

      Asianet Image

      Heavy Rain: 2015 के बाद चेन्नई में ऐसे बरसे तूफानी मेघ; अगले 4 दिन फिर से Alert, देखें कुछ तस्वीरें

      Nov 08 2021, 10:32 AM IST

      चेन्नई. वर्ष, 2015 में चेन्नई में भारी बारिश(Heavy Rain) ने भयंकर तबाही मचाई थी। तब 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि तब के हादसे से चेन्नई ने सबक लिया, इसलिए इस बार स्थिति बेकाबू नहीं हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4 दिनों तक फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यानी 8 से 11 नवंबर तक चेन्नई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर जैसे उत्तरी क्षेत्रों और मयिलादुथुराई और नागपट्टिनम जिलों के डेल्टा क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी पुडुचेरी और करियाक्कल में भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लोग दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की ओर न जाएं। देखें twitter पर शेयर की गईं बाढ़ग्रस्त चेन्नई की कुछ तस्वीरें और जानें पूरा हाल...
       

      Top Stories