नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram nath kovind) ने 8 नवंबर को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। यह भव्य कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित किया गया। इसमें-ओलंपियन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। जबकि प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को 2020 के लिए पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा-पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने यह पुरस्कार रिसीव किया। बता दें कि मंगलवार यानी 9 नवंबर को 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। वर्ष 2020 में कोरोना के चलते पद्म पुरस्कार नहीं दिए जा सके थे। इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस पर की जाती है। मार्च-अप्रैल में ये पुरस्कार दिए जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना के कारण ये देरी से दिए जा रहे हैं।

2020 के लिए इन प्रमुख लोगों को पद्म पुरस्कार
पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नांडीज, पूर्व केंद्रीय मंत्री  अरुण जेटली, पूर्व केंद्रीय मंत्रीसुषमा स्वराज, मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। कला क्षेत्र में पंडित छन्नूलाल मिश्र, खेल के लिए मणिपुर की मैरी काम और अध्यात्म के लिए कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी (मरणोपरांत) भी इन पुरस्कारों में शामिल हैं। कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू(M. Venkaiah Naidu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) भी मौजूद थे।

पुरस्कारों के बारे में
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। पद्म विभूषण-असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण-उत्कृष्ट कोटि की विशिष्ट सेवा और पद्म श्री-किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है।

Padma Awards 2020 की पूरी लिस्ट देखने यहां क्लिक करें

Padma Awards 2021 की पूरी लिस्ट देखने यहां क्लिक करें
 

pic.twitter.com/qCuC6Xhj6g

Scroll to load tweet…

https://t.co/7dQXx2b1U8

Scroll to load tweet…


यह भी पढ़ें
BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी: PM Modi ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, कहा- लोगों के साथ रहें, समाज की करें सेवा
demonetisation anniversary: एक आइडिया; जिसने बदल दी लोगों की जिंदगी, सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है 'नोटबंदी'
LK Advani Birthday: BJP के सीनियर लीडर लालकृष्ण आडवाणी के 94वें Birthday पर बधाई देने घर पहुंचे PM मोदी