Amitabh Budholiya

amitabh.budholiya@asianetnews.in
    Amitabh Budholiya

    बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

      • All
      • 3406 NEWS
      • 579 PHOTOS
      • 20 VIDEOS
      • 223 WEBSTORIES
      4005 Stories by Amitabh Budholiya
      Asianet Image

      3 बार मौत के मुंह से बची महिला ने रोते हुए सुनाई गाय की दु:खद कहानी, जानें यूक्रेन में क्या हुआ उसके साथ?

      Apr 12 2022, 09:24 AM IST

      वर्ल्ड न्यूज. ये तस्वीरें यूक्रेन के उत्तरी क्षेत्र चेर्निहाइव ओब्लास्ट(CHERNIHIV OBLAST) की हैं। बेशक यहां से रूसी सैनिक चले गए हैं, लेकिन अब यहां रहने के कुछ नहीं बचा। हर तरफ भयंकर विनाश के अवशेष बिखरे पड़े हैं। रूसी हवाई हमलों ने चेर्निहाइव में ऊंची इमारतों और आस-पास के गांवों में छोटे घरों तक को निशाना बनाया। इन हमलों में क्षेत्रीय राजधानी और उसके उपनगरों में कई लोग मारे गए, सैकड़ों घायल हुए। ये हैं नर्स नताल्या सोलोमेनिक(Natalya Solomennyk), जो अपने खंडहर हो चुके घर को देखने मीलों दूर से साइकिल चलाकर पहुंची। नताल्या के घर पर तीन बार हमला हुआ। गनीमत रही कि नताल्या और उनका परिवार चेर्निहाइव, नोवोसेलिव्का के ठीक बाहर अपने गांव में एक पुराने बम आश्रय(old bomb shelter)में छुपने की वजह से बच गया। यह खबर kyivindependent.com ने प्रकाशित की है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Russia Ukraine War) का 12 अप्रैल को 48वां दिन है। इस दौरान मारियुपोल में 10,000 से अधिक नागरिक मारे गए। मारियुपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको ने 11 अप्रैल को एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उनके शहर की रूसी घेराबंदी में 10,000 से अधिक नागरिक मारे गए हैं, और हफ्तों के हमलों के बाद मरने वालों की संख्या 20,000 को पार कर सकती है। मरने वालों की सही संख्या का पता लगाना संभव नहीं है। बॉयचेंको ने कहा कि मारियुपोल में अभी भी 120,000 नागरिक  फंसे हैं।
       

      Asianet Image

      Exclusive:लाहौर क्यों गई थीं बॉबी डार्लिंग, लौटकर बोलीं-'मौका मिला, तो अगली बार फिर जाऊंगी'

      Apr 11 2022, 12:36 PM IST

      वर्ल्ड न्यूज डेस्क. पाकिस्तान में मचे राजनीतिक संकट (Pakistan Political Crisis) के बीच पुराना पाकिस्तान(#PuranaPakistan) शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। यानी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से इमरान खान (Imran Khan) की रवानगी के बाद विपक्ष उनके नया पाकिस्तान( #NayaPakistan) के वादे का मजाक बना रहा है। इमरान खान ने कुर्सी छोड़ने से पहले भारत की खूब तारीफ की थी। यह मामला दुनियाभर के मीडिया की सुर्खियों में रहा। यहां भारत में टेलिविजन और फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस बॉबी डॉर्लिंग(Bobby Darling) पाकिस्तान की तारीफ करते थक नहीं रही हैं। बॉबी डार्लिंग कुछ दिन पहले ही लाहौर होकर आई हैं। वे वहां रहने वालीं अपनी फ्रेंड हिना की बर्थ-डे पार्टी में बुलाई गई थीं। बॉबी डॉर्लिंग ने Asianet News हिंदी से पाकिस्तान का एक्सपीरियंस शेयर किया।

      Top Stories