Amitabh Budholiya

amitabh.budholiya@asianetnews.in

    Amitabh Budholiya
    बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
      • All
      • 3406 NEWS
      • 579 PHOTOS
      • 20 VIDEOS
      • 223 WEBSTORIES
      4005 Stories by Amitabh Budholiya
      Asianet Image

      Love In Tokyo: जापान पहुंचने पर 'नमो' के स्वागत में उत्साही भारतीयों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

      May 23 2022, 08:32 AM IST

      टोक्यो. ये तस्वीर QUAD समिट के लिए जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) के स्वागत की हैं। मोदी  23-24 मई को जापान में रहेंगे। वे जापान में कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। मोदी का जापान पहुंचने पर प्रवासी/भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि जापान में लगभग 38,000 भारतीय रहते हैं। मोदी जब होटल पहुंचे, तो भारतीय समुदाय ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। भारतीय समुदाय तिरंगा लहराया। बच्चों ने मोदी को कई गिफ़्ट दिए। इनमें उन पर बनाई गई पेंटिंग्स भी शामिल रही। मोदी भारतीय बच्चों से बड़े प्यार से मिले और बातचीत की। होटल में कई बच्चे अपने माता-पिता के साथ प्रधानमंत्री मोदी स्वागत में हाथ लहराते हुए दिखाई दिए। बच्चों को जापानी सहित विभिन्न भाषाओं में लिखे वेलकम शब्द के साथ तख्तियां पकड़े हुए देखा गया। प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद बच्चों में से एक के साथ भी बातचीत की और उनके लिए एक ऑटोग्राफ पर हस्ताक्षर किए। देखिए कुछ तस्वीरें..

      Top Stories