- Home
- National News
- Love In Tokyo: जापान पहुंचने पर 'नमो' के स्वागत में उत्साही भारतीयों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे
Love In Tokyo: जापान पहुंचने पर 'नमो' के स्वागत में उत्साही भारतीयों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे
टोक्यो. ये तस्वीर QUAD समिट के लिए जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) के स्वागत की हैं। मोदी 23-24 मई को जापान में रहेंगे। वे जापान में कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। मोदी का जापान पहुंचने पर प्रवासी/भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि जापान में लगभग 38,000 भारतीय रहते हैं। मोदी जब होटल पहुंचे, तो भारतीय समुदाय ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। भारतीय समुदाय तिरंगा लहराया। बच्चों ने मोदी को कई गिफ़्ट दिए। इनमें उन पर बनाई गई पेंटिंग्स भी शामिल रही। मोदी भारतीय बच्चों से बड़े प्यार से मिले और बातचीत की। होटल में कई बच्चे अपने माता-पिता के साथ प्रधानमंत्री मोदी स्वागत में हाथ लहराते हुए दिखाई दिए। बच्चों को जापानी सहित विभिन्न भाषाओं में लिखे वेलकम शब्द के साथ तख्तियां पकड़े हुए देखा गया। प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद बच्चों में से एक के साथ भी बातचीत की और उनके लिए एक ऑटोग्राफ पर हस्ताक्षर किए। देखिए कुछ तस्वीरें..
- FB
- TW
- Linkdin
)
जापान में अपने स्वागत से भावविभोर होकर प्रधानमंत्री मोदी ने tweet करके लिखा-जापान के भारतीय समुदाय ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योगदान दिया है। वे भारत में भी अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं। मैं जापान में भारतीय मूल के लोगों को गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद देता हूं।
जापान पहुंचने पर मोदी ने tweet किया-"जापान पहुंचा हूं। इस यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा, जिसमें क्वाड समिट, साथी क्वाड लीडर्स से मिलना, जापानी बिजनेस लीडर्स और जीवंत भारतीय डायस्पोरा(Indian diaspora-जापान में बसा भारतीय समुदाय) के साथ बातचीत करना शामिल है।"
टोक्यो में पीएम मोदी का स्वागत करने कई बच्चे जापान की पारंपरिक पोशाक(traditional attire) पहनकर पहुंचे। यहां बच्चों ने मोदी से ऑटोग्राफ लिए। मोदी ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
अपनी 40 घंटे की जापान यात्रा के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। PM जापान के 35 बिजनेस लीडर्स और CEOs से भी मिलेंगे। वे 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे। (टोक्यो के होटल पहुंचने पर मोदी का स्वागत करते प्रवासी भारतीय)
जापान पहुंचने पर मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इससे पहले मोदी ने कहा- जापान में भारतीय डायस्पोरा के लगभग 40,000 सदस्य हैं, जो जापान के साथ हमारे संबंधों में एक महत्वपूर्ण आधार हैं। मैं उनके साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।