Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

Budget 2022: महाभारत के श्लोक के जरिये वित्तमंत्री ने दिया-शांति, क्षमा और धर्म का संदेश, देखें कुछ खास बातें

Feb 01 2022, 01:35 PM IST

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Finance Ministe Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को 2022-23(Budget 2022-23) का बजट पेश किया। इस बार फिर संसद में डिजिटल बजट पेश किया गया। निर्मला सीतारमण ने लगातार चौथी बार आम बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने महाभारत के एक श्लोक का जिक्र भी किया। वित्तमंत्री ने टैबलेट के जरिए 90 मिनट तक बजट पढ़ा। वित्तमंत्री ने डायरेक्ट टैक्स के बारे में ऐलान करने से पहले महाभारत के एक श्लोक का जिक्र किया। वित्तमंत्री ने कहा कि महाभारत के शांति अध्याय में कहा गया है कि राजा को लोगों के योगक्षेम के लिए उनके कल्याण के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने महाभारत के शांति पर्व अध्याय का श्लोक पढ़ा। इसमें शांति, क्षमा और धर्म का संदेश दिया गया है। निर्मला सीतारमण ब्राउन रंग की साड़ी पहनकर आई थीं। ये उड़ीसा हैंडलूम की साड़ी थी। साड़ी पर रद्राक्ष के मोटिफ(रूपांकन) बने हुए थे। 

Bipin Rawat Chopper Crash: नीलगिरी जंगल में 2667 मीटर ऊंचे पहाड़ पर गिरा MI-17V5, देखें हादसे की तस्वीरें

Dec 08 2021, 02:56 PM IST

नई दिल्ली. तमिलनाडु के कुन्नूर में नीलगिरी के घने जंगलों में आज दोपहर आर्मी के हेलिकॉप्टर एमआई-17 V-5 (MI-17 V-5 Helicopter) के दुर्घटनाग्रस्त (Crash) होने के बाद की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कैसे धूं-धूं करके जलता रहा। हेलिकॉप्टर में सीडीएस (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, दो पायलट, ब्रिगेडियर रैंक के स्टाफ ऑफिसर के सवार थे। हादसे के बाद सबसे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हेलिकॉप्टर की आग बुझाने के लिए जूझते रहे। चूंकि जिस जगह पर यह दुर्घटना हुई, वहां घना जंगल है और आसानी से पहुंचा नहीं जा सकता था, इसलिए रेस्क्यू टीम को पहुंचने में दिक्कत हुई। दुर्घटना एक पहाड़ी पर हुई। यह जगह 2667 मीटर ऊंची है। हादसे के बाद हेलिकॉप्टर आग के शोले में बदल गया था। जब तक उसे बुझाया गया, तब वो वो राख बन चुका था।