amal chowdhury

  • All
  • 1 PHOTOS
  • 551 VIDEOS
552 Stories by amal chowdhury
Asianet Image02:31

चीन को घुटने पर लाएंगे ये बम, बालाकोट में इन्होंने ही आतंकियों के छुड़ाए थे पसीने

Jul 01 2020, 04:54 PM IST

चीन के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत अपनी सेना को और ताकतवर बनाने की कोशिशों में पूरी शिद्दत से जुटा है। इसी कड़ी में भारत शक्तिशाली स्पाइस-2000 बम के एडवांस वर्जन को खरीदने पर विचार कर रहा है। अपने लक्ष्य को सटीकता के साथ साधने में माहिर यह बम किसी भी प्रकार की बिल्डिंग और बंकर को तबाह करने में सक्षम है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के पास पहले से ही यह बम है। भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान इसी बम का इस्तेमाल कर आतंकी शिविर को ध्वस्त किया था।

Asianet Image02:08

क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी, जिसने पाकिस्तान की नींद कर दी है हराम

Jun 30 2020, 05:55 PM IST

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार को हुए हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली। 1970 में यह संगठन अलग बलूचिस्तान की प्रांत की मांग के समर्थन में बना था। जब इसका दायरा और प्रभाव बढ़ने लगा तो जनरल जिया उल हक की तानाशाह सरकार के दौर में इससे बातचीत भी हुई। लेकिन, मसला हल नहीं हुआ। साल 2000 में संगठन पर बलूचिस्तान हाईकोर्ट के जस्टिस नवाब मिरी का आरोप लगा। एक नेता गिरफ्तार हुआ। इसके बाद से बीएलए पर पाकिस्तानी फौज और सरकार के संस्थानों पर हमले के आरोप लगते रहे हैं। अमेरिका ने पिछली साल इसे आतंकी संगठनों की सूची में डाल दिया था। 

Asianet Image01:34

जब वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लेने पहुंचे Sushant Singh Rajput: ये देख पिघल जाएगा आपका दिल

Jun 30 2020, 05:32 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत को विज्ञान, चांद और सितारों में काफी दिलचस्पी थी। इसके लिए उन्होंने टेलिस्कोप भी खरीदा था जिससे वो दूसरे ग्रहों को देखा करते थे। उनके निधन के बाद ऐसे कई वीडियो और तस्वीरों को फैंस साझा कर रहे हैं। इस बीच सुशांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो वृद्धाश्रम में नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला व्हील चेयर पर बैठी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत उस महिला के सामने घुटनों के बल बैठे हुए हैं और कुछ बातें कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद वो उस महिला का हाथ लेकर अपने सिर पर आशीर्वाद देने की तरह रखते हैं।

Top Stories