amal chowdhury

  • All
  • 1 PHOTOS
  • 551 VIDEOS
552 Stories by amal chowdhury
Asianet Image01:59

मुझे सरेआम बेइज्जत कर आत्महत्या के लिए किया था मजबूर: चेतन भगत

Jul 22 2020, 12:51 PM IST

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म, इनसाइंडर-आउडसाइडर और मेंटल हेल्थ को लेकर खूब चर्चा हो रही है। खासकर, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस चर्चा ने और भी जोर पकड़ लिया है। फिलहाल तो तापसी स्वरा और कंगना के बीच चल रहा विवाद सुर्खियों में बना हुआ ह। इस बीच सुशांत की आखिर फिल्म 'दिल बेचारा' की रिलीज से पहले लेखक चेतन भगत ने निर्देशक और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चेतन भगत और विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी फिल्म क्रिटिक अनुपम चोपड़ा में ट्विटर पर बहस हो गई। बहस के बीच चेतन ने आरोप लगाया कि डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया था।

Asianet Image03:23

अस्थमा से पीड़ित बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है कोरोनावायरस

Jul 21 2020, 07:03 PM IST

कोरोनावायरस का कहर इस समय पूरी दुनिया पर छाया हुआ हे। दुनिया के कई देश इसकी दवा बनाने में लगे हुए हैं लेकिन उसे भी बनने में अभी काफी समय लगेगा। ऐसे में बुजुर्ग और बच्चों के लिए खतरा ज्यादा बढ़ जाता है, खासकर अगर आपका बच्चा अस्थमा से पीड़ित है तो उसके लिए ये स्थिति काफी खतरनाक साबित हो सकती है अगर सही से ध्यान नहीं रखा गया। इसलिए इस समय अस्थमा से पीड़त बच्चों का ध्यान रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का कहना है कि मध्‍य से गंभीर अस्‍थमा के मरीजों को इस वायरस से ज्‍यादा खतरा है।

Asianet Image02:19

बच कर रहें इन खतरनाक मैलवेयर से, वरना होगा नुकसान

Jul 21 2020, 08:33 AM IST

हैकर्स आए दिन स्मार्टफोन पर मैलवेयर और स्पाईवेयर अटैक करते हैं। इन अटैक्स के जरिए हैकर्स की कोशिश होती है कि वे यूजर्स के फोन में मौजूद में सेंसिटिव डेटा को चुराकर उसका गलत इस्तेमाल कर सकें। इनमें से कुछ साइबर अटैक इतने खतरनाक होते हैं कि उनकी मदद से साइबर क्रिमिनल्स यूजर्स के बैंक अकाउंट से भी पैसे चोरी कर सकते हैं। ऐंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इन शातिर साइबर क्रिमिनल्स के फेवरिट शिकार होते हैं। इसीलिए यहां हम आपको कुछ सबसे खतरनाक मैलवेयर के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में आपको जानना जरूरी है।

Asianet Image01:44

अपनी छवि सुधारने में लगा TikTok, चीन से निकलकर इस देश में बनाएगा ठिकाना

Jul 21 2020, 08:07 AM IST

टिकटॉक को शायद अब इस बात का आभास हो रहा है कि उसे एक चीनी कंपनी होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। भारत में इतना लोकप्रिय होने के बाद भी सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए उसके साथ साथ कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। ऐसे में अब टिकटॉक चाहता है कि उसकी चीनी ऐप होने की छवि लोग भूल जाएं और इसके लिए उसने कोशिशें भी शुरू कर दी हैं। Tiktok पिछले कुछ वक्त से लंदन शहर को अपना हेडक्वॉर्टर बनाना चाहता है। इसे लेकर कंपनी की ब्रिटेन सरकार से बातचीत भी चल रही है। Tiktok ने नए ठिकाने के तौर पर वैश्विक स्तर पर कई लोकेशन खोजी हैं। 

Top Stories