• All
  • 1 PHOTOS
  • 551 VIDEOS
552 Stories by amal chowdhury
02:12

कर्नाटक ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी गिरफ्तार

Sep 04 2020, 02:19 PM IST

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कथित ड्रग मामले में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) की कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के आवास पर खोजबीन जारी है। मामले में रागिनी का नाम जुड़े होने के कारण उनके घर की तलाशी ली जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीबी का एक दल सुबह छह बजे द्विवेदी के आवास पर पहुंचा। सीसीबी ने बुधवार को अभिनेत्री को नोटिस जारी करके पेश होने को कहा था लेकिन द्विवेदी ने वकीलों की एक टीम भेजकर सोमवार तक का समय मांगा था। पुलिस ने इसके बाद अभिनेत्री को निर्देश दिया था कि वह शुक्रवार को उनके समक्ष उपस्थित हो जाएं। सीसीबी के सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री आज अधिकारियों के समक्ष पेश होंगी।

02:54

एक अकेली लड़की के लिए रेलवे को 535 किमी चलानी पड़ी राजधानी एक्सप्रेस

Sep 04 2020, 11:19 AM IST

जाऊंगी तो राजधानी एक्सप्रेस से ही। यदि बस से जाना होता तो ट्रेन का टिकट क्यों लेती। बस से सफर कर रांची आती। टिकट राजधानी एक्सप्रेस का है तो इसी से जाऊंगी। टाना भगतों के आंदोलन से डालटनगंज स्टेशन पर फंसी राजधानी एक्सप्रेस में सवार अनन्या ने यह जिद पकड़ ली तो रेलवे अधिकारी भी परेशान हो गए। क्या करें, उन्हें समझ में नहीं आ रहा था। अंत में जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा। राजधानी एक्सप्रेस शाम करीब चार बजे डालटनगंज से वापस गया ले जाकर गोमो और बोकारो होते हुए रांची के लिए रवाना करनी पड़ी। रात करीब 1.45 बजे ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पहुंची।

02:41

सात साल के इंतजार पर ब्रेक, सुमित नागल यूएस ओपन के दूसरे दौर में

Sep 02 2020, 02:28 PM IST

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल यूएस ओपन 2020 में पुरुषों के एकल मुकाबले के दूसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं। पहले दौर के मैच में उन्होंने अमरीका के ब्रैडली क्लान को हराया। विश्व रैंकिंग में 124वें पायदान पर मौजूद 23 साल के सुमित नागल ने ब्रैडली क्लान को 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से पराजित किया। भारत के टॉप रैंक वाले पुरुष एकल खिलाड़ी सुमित नागल अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के दूसरे दौर में पहुंचे हैं। सात साल बाद यह पहला मौका है जब किसी भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी ने यूएस ओपन में कोई मैच जीता है। उनसे पहले 2013 में सोमदेव देववर्मन ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

01:00

जब एक सितारे ने दी थी सुशांत को करियर खत्म करने की धमकी

Sep 01 2020, 06:22 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में सीबीआई, ईडी और एनसीबी पूरी तरह से जुटी हुई है। इस मामले में सभी जांच एजेंसी हर पहलू से छानबीन कर रही हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत को लेकर हर दिन कई लोग खुलासे भी करते रहते हैं। इस बार बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दिवंगत अभिनेता को लेकर हैरान कर देने वाली बात का खुलासा किया है। ऐसे में विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत को एक स्टार ने उनका करियर खत्म करने की धमकी दी थी। साथ ही कहा है कि रिया चक्रवर्ती को इस मामले में केवल मुखौटा बनाया जा रहा है।

02:52

चीन की भारत को धमकी, कहा, मत टकराओ वरना खाओगे मुंह की

Sep 01 2020, 02:51 PM IST

जून के महीने में पूर्वी लद्दाख के बाद 29-30 अगस्‍त की रात एक बार फिर चीन के सैनिकों ने भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश की। इस बार पैंगॉन्ग झील के दक्षिणी किनारे पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों को भारतीय सेना ने मार भगाया। इस बात से तिलमिलाए चीन ने भारत से ही मांग कर डाली कि वह सीमा पर से अपनी सेना कम करे। उधर, चीन के प्रॉपगैंडा अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में कहा है कि भारत चीन की टक्कर में नहीं है और अखबार के संपादक हू शिजिन ने ट्वीट कर सीधे दावा किया है कि पैंगॉन्ग विवाद का अंत भारत की हार में होगा।