akash Kathuria

  • All
  • 13 NEWS
  • 3 PHOTOS
  • 30 VIDEOS
46 Stories by akash Kathuria
Asianet Image01:19

फरीदाबाद में मचा तांडव, लोगों ने किया पथराव तो पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां

Jul 01 2021, 02:23 PM IST

वीडियो डेस्क। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के खोरी गांव में पुलिस और इलाके के लोगों के बीच जमकर पथराव और लाठीचार्ज हुआ। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने खोरी गांव को 6 हफ्ते के अंदर खाली कराने के आदेश दिया है।  जिसके बाद जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है। इसी बीच आज खोरी गांव के लोगों के द्वारा एक महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क थी और उन्होंने सूरजकुंड रोड पर लोगों का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया था. इसी बीच महापंचायत स्थल पर लोगों ने जुटना शुरू किया। पुलिस ने जब उन्हें इससे रोका तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठियां भांजी और लोगों को तितर बितर कर दिया। 

Asianet Image01:04

एक दूसरे को वर माला डालते वक्त कन्फ्यूज हुए दूल्हा और दुल्हन, सामने आया मजेदार VIDEO

Jul 01 2021, 09:39 AM IST

वीडियो डेस्क। शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर दुल्हन की एंट्री से लेकर फेरों की मस्ती तक हर तरह के वीडिया आजकल वायरल होते रहते हैं। हाल ही मे वायरल हो रहा वीडियो भी ऐसा ही है जिसमें वरमाला के समय दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को माला डालटे हुए कन्फ्यूज हो जाते हैं और दोनों की माला अटक जाती है। लोग इसे देखकर खूब हंस रहे हैं।  वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही दुल्हन दूल्हे को माला पहनाती है, वह भी उसे माला पहनाने लगता है, जिससे वरमाला उलझ जाती है। मजे की बात यह है कि माला दूल्हे के सिर पर जाकर चिपक जाती है। उसके बाद दो लोग बीच में आकर माला को अलग करते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग खूब मजे ले रहें हैं। 
 

Asianet Image01:04

VIDEO: देखें कैसे Devendra Jhajharia ने खुद का ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, पैरालंपिक 2021 के लिए किया क्वालिफाई

Jul 01 2021, 08:28 AM IST

वीडियो डेस्क।  राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित और रियो पैरा-ओलंपिक खेलों में देश के लिए दो गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया ने टोक्यो में अगले महीने हो रहे पैरा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।  दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अपने ही रिकॉर्ड 63.97 मीटर को तोड़कर 65.71 मीटर भाला फेंकते हुए ओलंपिक का टिकट हासिल किया। उनके पिछले दोनों स्वर्ण पदक विश्व रिकॉर्ड थे। देवेंद्र का पिछला विश्व रिकॉर्ड 63.97 मीटर और 62.15 मीटर था। अब उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। एशियानेट से बात करते हुए उन्होंने कहा- मैं पिछले दो वर्षों में पूरी तरह से अपने प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। वास्तव में, लॉकडाउन के दौरान मैंने जो कुछ किया है वह SAI की गांधीनगर सुविधा में है। मुझे अपने परिवार को महीनों तक देखने को नहीं मिलता है, लेकिन यही वह बलिदान है जो मैं अपने देश के लिए तीसरा गोल्ड मेडल पाने के लिए करने को तैयार हूं। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को मेरे पिताजी का देहांत मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था। हिंदू रीति रिवाज से से 12 दिन पूरे करते ही मां ने कहा, तेरा काम देश के लिए खेलना है तुम ट्रेनिंग पर जाओ। ऐसे हालात में मां को छोड़ना मेरे लिए मुश्किल था, लेकिन देश को प्राथमिकता दी। उसके बाद सात महीने हो गए, किसी से नहीं मिला। लगातार गांधी नगर ट्रेनिंग कैंपस में रहा। रात को नौ बजे बस एक बार परिवार से बात होती है। छह साल का बेटा यह सब नहीं समझता, वह रोज कहता है कि आप कल ही आ जाओ। बेटी समझदार है, वह जिद नहीं करती। इन सब के बीच आज जो प्रदर्शन किया है, उससे बहुत खुश हूं।

Asianet Image01:13

दर्दनाक: कार रेस लगा रहे रईसजादों ने मचाया मौत का तांडव, फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कुचला

Jun 29 2021, 05:52 PM IST

वीडियो डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में शिवरंजनी चौराहे के एक कार सवार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूर परिवार को कुचल दिया। हादसे के बाद कार में सवार चार युवक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो कारों के बीच रेस लगी हुई थी। इसी दौरान ओवरटेक करते समय दूसरी कार फुटपाथ पर चढ़ गई, जिसकी चपेट में यह परिवार आ गया। इनमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों और उनके पिता को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर है।  CCTV फुटेज में चारों भागते नजर आ रहे हैं।
 

Top Stories