akash Kathuria

  • All
  • 13 NEWS
  • 3 PHOTOS
  • 30 VIDEOS
46 Stories by akash Kathuria
Asianet Image00:57

बर्फ के टुकड़े से लिपटकर खेलता नजर आया भालू, वीडियो में देखिए इसका मस्तीभरा अंदाज

Jul 10 2021, 01:50 PM IST

वीडियो डेस्क।  इन दिनों देश के कई इलाकों में  गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। कुछ जगहों पर तापमान इतना ज्यादा है कि जीव-जंतु भी परेशान नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गर्मी से बेहाल एक भालू बर्फ के टुकड़े के साथ खेलता नजर आया।   'बंगाल सफारी का हिमालयी काला भालू, जिसका नाम डैडी है। वह सिलीगुड़ी में गर्मी को मात देने के लिए बर्फ के टुकड़े से खेल रहा है।  इस वीडियो में दिख रहा है कि भालू एक पानी से भरे टैंक में लेटा हुआ है। वह अपने शरीर को इधर से उधर पलट रहा है। इसके अलावा उसकी गोद में बर्फ का एक बड़ा सा टुकड़ा नजर आ रहा है। भालू उस बर्फ से चिपका हुआ है। देखिए मजेदार वीडियो 

Asianet Image00:57

कुछ इस अंदाज में ब्वॉयफ्रेंड संग दिखीं Aamir Khan की बेटी Ira khan , सामने आया VIDEO

Jul 07 2021, 02:42 PM IST

वीडियो डेस्क।  आमिर खान की बेटी आइरा खान  अपनी लव लाइफ के बारे में काफी खुलकर बोलती हैं। वह अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड   नुपुर शिखारे (Nupur Shikhare) के साथ नजर आती हैं।   आइरा खान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और नुपुर शिखारे के साथ के फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आइरा खान और नुपुर शिखारे एक-दसरे का हाथ पकड़े हुए मुंबई की बांद्रा स्ट्रीट में नजर आए। आइरा खान ने अपने हाथ शॉपिंग बैग ले रखा है। नुपुर शिखारे फिटनेस एक्सपर्ट और कंसंल्टेंट हैं। वह आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। उन्होंने आइरा खान को भी ट्रेनिंग दी है। बीते साल लॉकडाउन के दौरान नुपुर शिखारे और आइरा खान में नजदीकियां बढ़ी हैं।

Asianet Image01:04

VIDEO: महिला के साथ जानवर जैसा सलूक, मामा परिवार से बात करने पर मिली खौफनाक सजा

Jul 06 2021, 11:58 AM IST


वीडियो डेस्क।  मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचलों में महिलाओं और युवतियों पर होने वाली बर्बरता थमने का नाम नहीं ले रही है। अब धार जिले से हैवानित का वीडियो सामने आया है।  परिजनों ने दो महिला को सिर्फ इसलिए बुरी  तरह पीटा क्योंकि वो अपने मामा के परिवार के लड़कों से फोन पर बात करती थीं। अलीराजपुर में युवती के साथ हुई बर्बरता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि धार जिले के पीपलवा गांव में पिटाई का वीडियो सामने आया।  महिला को जमकर लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है और उनके साथ जानवरों जैसा सलूक किया जा रहा है। 
 

Asianet Image01:31

उत्तराखंड के नए CM पुष्कर सिंह धामी ने ली शपथ, राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने

Jul 04 2021, 07:20 PM IST

वीडियो डेस्क।  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें शपथ दिलाई। शनिवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी के नाम पर सहमति बनी थी।मुख्यमंत्री के बाद सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, डॉ. धन सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, बिशन सिंह, गणेश जोशी, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। ये सभी विधायक पहले भी मंत्रिमंडल में शामिल थे।पिथौरागढ़ में जन्मे 45 साल के पुष्कर सिंह धामी राज्य के सबसे कम उम्र के CM हैं। दो बार के विधायक धामी कभी उत्तराखंड सरकार में मंत्री नहीं रहे, लेकिन अब सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। शनिवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्य की सेवा का मौका देने के लिए वे पार्टी हाईकमान के शुक्रगुजार हैं। बहुमत के बावजूद लगातार नेतृत्व की अस्थिरता से जूझ रही भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलने का फैसला लिया था।
 

Asianet Image01:07

भीड़ ने दो युवकों और एक युवती को लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा, सामने आई ये वजह

Jul 04 2021, 04:40 PM IST

वीडियो डेस्क।  महाराष्ट्र के ठाणे के कल्याण में एक ऑटो वाले से उलझना 2 युवकों और एक युवती को भारी पड़ गया। ऑटो वाले ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर युवक-युवती की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। जिसमें कुछ लोग युवक-युवती को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक का कहना है कि ऑटो वाला उनकी महिला मित्र से बदसलूकी कर रहा था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 

ऐसे शुरू हुआ दोनों पक्षों के बीच विवाद
कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित राहुल गडेकर अपने दोस्त बंटी प्रधान और एक महिला मित्र के साथ ऑटो में उल्हासनगर जा रहे थे। रास्ते में उनका ऑटो वाले से विवाद हो गया। राहुल का कहना है कि ऑटो वाले ने उनकी महिला मित्र को लेकर फब्तियां कसी थीं। हालांकि ऑटो वाले का आरोप है कि महिला ने उसके साथ पहले गाली गलौच शुरू की थी और ऑटो जैसे ही उल्हासनगर पहुंचा, तीनों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने ऑटो के शीशे को भी पत्थर से तोड़ने की कोशिश की।
 

Asianet Image03:03

गर्भवती महिलाएं भी ले सकेंगी कोरोना वैक्सीन, डॉक्टर ने बताया किन बातों का रखना है ध्यान

Jul 03 2021, 03:42 PM IST

वीडियो डेस्क।  कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीनेशन करवाना बेहद जरूरी है। अब गर्भवती महिलाएं भी कोरोना वैक्सीन ले सकती हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने संबंधी नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इम्यूनाइजेशन (NTAGI​) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के किसी भी स्टेज पर वैक्सीन ले सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन देने के लिए ऑपरेशनल गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें मेडिकल ऑफिसर्स और FLWs के लिए काउंसलिंग किट और आम लोगों को दी जाने वाली IEC मैटेरियल आदि सभी राज्यों को मुहैया कराई गई है। डॉक्टर अंजु गुप्ता ने बताया कि  गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ सावधानी भी रखना है। देखिए वीडियो 

Top Stories