- Home
- Astrology
- Weekly Horoscope 23–29 March 2026: चंद्र-शुक्र बदलेंगे राशि, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Weekly Horoscope 23–29 March 2026: चंद्र-शुक्र बदलेंगे राशि, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Horoscope This Week: मार्च 2026 का तीसरा सप्ताह 23 से 29 मार्च तक रहेगा। इस सप्ताह में शुक्र ग्रह राशि बदलेगा और चंद्रमा। अन्य सभी ग्रहों की स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। ग्रहों की इस स्थिति का असर सभी लोगों पर होगा।

साप्ताहिक राशिफल 23से 29 मार्च 2026
Astrology Weekly Forecast: मार्च 2026 का चौथा सप्ताह 23 से 29 मार्च तक रहेगा। इस सप्ताह चंद्रमा 2 बार राशि बदलेगा, वहीं 25 मार्च को शुक्र ग्रह मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से मीन राशि में बना त्रिग्रही योग समाप्त हो जाएगा। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी आरामदायक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए भी ये सप्ताह शुभ है। वर्क प्लेस पर लोग आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। ब्लड प्रेशर के रोगियों की सेहत अचानक खराब हो सकती है। दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च बजट बिगाड़ सकता है।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग अपने बजट को ध्यान में रखते हुए खर्च करें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। बिजनेस में उधारी करना भारी पड़ेगा। क्रोध और अति आत्मविश्वास से बनता काम बिगड़ सकता है। नया वाहन खरीदने के योग इस सप्ताह बन रहे हैं। अपनी गलतियां सुधारने का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
छोटी-छोटी बातों पर आपको क्रोध आएगा, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। आपके खर्चे तेजी से बढ़ सकते हैं। बिना मांगे किसी को अपनी राय देने से बचें। त्वचा के रोग परेशान कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। प्रेम विवाह के लिये परिवार की सहमति मिल सकती है। लंबे समय से अटका धन मिल सकता है। बिजनेस में नए अनुबंध होंगे।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में गलतफहमी आ सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। इनकम में वृद्धि होने के संकेत हैं। लाइफ पार्टनर के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शानदार उपलब्धियाँ मिलने के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह किसी को उधार धन न दें, वरना परेशानी में फंस सकते हैं। भाग्य इस सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग अपनी जिम्मेदारियों को काफी निष्ठा से निभायेंगे। सन्तान की उन्नति देखकर बहुत खुशी होगी। किसी प्राकृतिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। प्रेम सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलेगा। मौसमी बीमारियों को लेकर थोड़े सावधान रहने की जरूरत है।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों के अपने ससुराल पक्ष से सम्बन्ध मधुर होंगे। कुछ शुभ समाचार आपको मिल सकता है। गुरुजनों और माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। युवाओं को करियर बनाने के लिए बड़ा मंच मिल सकता है। नए कामों में पैसा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपके पुराने शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा।
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग विवादित मामलों में अपनी राय देने से बचें। बच्चों के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। विदेश जाने की सम्भावना बन रही है। दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों के अटके हुये काम पूरे हो सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने से राहत मिलेगी। सम्पत्ति विवादों का आसानी से निपटारा हो जायेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। मित्रों के साथ आपको व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। सहकर्मियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ होगा। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
धनु साप्ताहिक राशिफल
बिजनेस के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। सहकर्मियों का साथ मिलने से काम का दबाव कम होगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। आप दिखावे के चक्कर में धन बर्बाद कर सकते हैं। बुजुर्गों की भावनाओं का ध्यान रखें। संतान पर नजर रखें।
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर के रेनोवेशन की योजना बन सकती है। बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े अवसर मिल सकते हैं। सुख-सुविधाओं का पर्याप्त आनन्द उठायेंगे। बड़ा निवेश करने से पहले विशेषज्ञ लोगों से सलाह अवश्य ले लें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद जन्म ले सकते हैं।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह किसी परिजन की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। महिलाओं को हार्मोनल असन्तुलन की समस्या हो सकती है। युवाओं को नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। विवाह योग्य लड़कियों के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी।वर्क प्लेस पर उच्च पद मिल सकता है। योजनाओं में रुकावटें आ सकती हैं। दूसरों पर भरोसा न करें।
मीन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। थोड़ी मेहनत से आपके काम बन जायेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से सम्बन्धों में मजबूती आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। माता की सेहत को लेकर चिन्ता रहेगी। अनावश्यक भागदौड़ करने से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।