MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Tarot Weekly Horoscope (23-29 March 2026): इस सप्ताह चमकेगी 4 राशि वालों की किस्मत-टैरो ने दिया बड़ा इशारा!

Tarot Weekly Horoscope (23-29 March 2026): इस सप्ताह चमकेगी 4 राशि वालों की किस्मत-टैरो ने दिया बड़ा इशारा!

Tarot Card Reading Impact: टैरो कार्ड के जरिए भी भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जाना जा सकता है। इसमें कुल 78 कार्ड होतें हैं, जिनमें 22 कार्ड मेजर आर्काना के और शेष माइनर अर्काना के कहलाते हैं। ये कार्ड बहुत ही रहस्यमयी होते हैं।

9 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Mar 22 2026, 09:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
टैरो राशिफल 23 से 29 मार्च 2026
Image Credit : Getty

टैरो राशिफल 23 से 29 मार्च 2026

Tarot Weekly Horoscope: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (23 से 29 मार्च 2026) मेष राशि वालों को उपलब्धि मिलेगी, घर-नौकरी में संतुलन बना पाएंगे। वृषभ राशि वाले आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे, लेकिन ज्यादा खर्च करने से बचें। मिथुन राशि वालों पर काम का बोझ अधिक रहेगा, अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। कर्क राशि वाले कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…


ये भी पढ़ें-
Saptahik Love Rashifal 22 To 28 March 2026: सिंह की चमकेगी लव लाइफ, कुंभ रहें संभल कर, मेष से मीन का साप्ताहिक लव राशिफल

213
Aries (मेष) (March 21-April 19)
Image Credit : Getty

Aries (मेष) (March 21-April 19)

यह सप्ताह आपके लिए खुशियों और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। संभावना है कि आप जीवन में स्थिरता महसूस करेंगे और अपने प्रयासों का फल पा सकते हैं । घर और करियर में संतुलन महसूस करेंगे। परिवार, दोस्तों या सहकर्मियों के साथ किसी विशेष आयोजन का आनंद उठा सकते हैं। यदि किसी विशेष लक्ष्य के लिए मेहनत की है, तो अब उसके सकारात्मक परिणाम आने के संकेत हैं। यह समय अपने जीवन साथी के साथ रिश्तों को मजबूत करने और स्वयं को सकारात्मक और आत्मविश्वास की ऊर्जा में बनाए रखने का है।

एंजेल्स संदेश : आपको सब कुछ अकेले संभालने की जरूरत नहीं है। अपने करीबी लोगों से सहयोग मांगे, वे आपकी मदद के लिए तैयार हैं। सहायता लेने से आपके काम आसान होंगे और मानसिक तनाव भी कम होगा।

ये भी पढ़ें-
ईरान-इजराइल युद्ध से बाजार में भूचाल! मंगल-राहु योग से भारी नुकसान की भविष्यवाणी

313
Taurus (वृषभ) (April 20-May 20)
Image Credit : Getty

Taurus (वृषभ) (April 20-May 20)

यह सप्ताह आपके आत्मनिर्भर और सफल होने का संकेत देता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत दिखाई देती है साथ ही आप अपनी मेहनत के परिणाम का आनंद ले पाएंगे। आपको आत्मविश्वास के साथ एक बार अपने प्रयासों का अवलोकन ज़रूर करना चाहिए साथ ही खुद को सराहने का प्रयास भी करें। आप अपने जीवन में स्थिरता और आराम महसूस करेंगे। अपने लक्ष्यों पर केन्द्रित रहें और अनावश्यक खर्च से बचें। आप अपनी स्वतंत्रता का आनंद लें और खुद पर भरोसा रखें। सफलता आपके करीब है।

एंजेल संदेश : आपको अपने आसपास के संकेतों पर ध्यान देना चाहिए। ब्रह्मांड आपको दिशा दिखा रहा है। छोटे-छोटे संकेत आपकी बड़ी समस्याओं का समाधान दे सकते हैं। अपनी अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें और निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

413
Gemini (मिथुन) (May 21-June 20)
Image Credit : Getty

Gemini (मिथुन) (May 21-June 20)

यह सप्ताह आपको अधिक काम का बोझ,थकान और तनाव दे सकता है। इन दिनों आप जिम्मेदारियों से दबाव महसूस कर सकते हैं इसीलिए आपको सलाह दी जाती है कि सब कुछ अकेले करने की कोशिश न करें, अपने कार्यों को बांटें और प्राथमिकता तय करें। आपको विशेष रूप से कार्य क्षेत्र में संतुलन और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि घर या ज़मीन खरीदने का विचार चल रहा है तो यह समय आर्थिक प्लानिंग करने का है। याद रखें, मेहनत का फल जरूर मिलेगा लेकिन संतुलन जरूरी है।

एंजिल संदेश: आपको संकेत दिया जाता है कि वर्तमान कठिनाइयाँ अस्थायी हैं। धैर्य रखें, आने वाले समय में सब बेहतर होगा। सकारात्मक सोच बनाए रखें और अपने प्रयास जारी रखें। जल्द ही राहत और संतुलन मिलेगा।

513
Cancer (कर्क) (June 21-July 22)
Image Credit : Getty

Cancer (कर्क) (June 21-July 22)

यह सप्ताह बदलाव और भाग्य के चक्र का सकारात्मक रूप से घूमने का संकेत देता है, आपके जीवन में अचानक सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। जो चीजें अटकी हुई थीं, वे आगे बढ़ती नज़र आएँगी। यह समय नए अवसरों को अपनाने का है। भाग्य आपका साथ दे रहा है, इसलिए साहस के साथ निर्णय लें। जीवन में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक हैं, इसलिए संतुलित दृष्टिकोण बनाये रखें। बदलाव को स्वीकार करें और विश्वास रखें कि सब आपके पक्ष में होरहा है। जीवन में ऊर्जा सदैव परिवर्तित होती हें किन्तु आपके लिए परिवर्तन की ऊर्जा लम्बे समय तक कार्य करेगी।

एंजिल संदेश: आपके जीवन में समृद्धि आने वाली है। यह आर्थिक, भावनात्मक या आध्यात्मिक हो सकती है। कृतज्ञता रखें और सकारात्मक ऊर्जा को स्वीकार करें। ब्रह्मांड आपको भरपूर आशीर्वाद दे रहा है।

613
Leo (सिंह) (July 23-August 22)
Image Credit : Getty

Leo (सिंह) (July 23-August 22)

यह सप्ताह आपके लिए नेतृत्व, आत्मविश्वास और विजन का प्रतीक है। अधिक संभावना है आप अपने निर्णयों में मजबूत रहेंगे और दूसरों को प्रेरित करेंगे। यह समय अपने लक्ष्यों पर फोकस करने और साहसिक कदम उठाने का है। आपके अंदर नेतृत्व की क्षमता है, जिसका सही उपयोग करें। प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलती दिखती है और किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए भी यह अनुकूल समय है। अपने विचारों पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें। सफलता आपके आत्मविश्वास और दृढ़ता पर निर्भर करेगी।

एंजिल संदेश: आपको संकेत दिया जाता है कि आपकी आंतरिक आवाज आपको सही दिशा दिखा रही है। निर्णय लेते समय अपने दिल की सुनें। बाहरी शोर को नजरअंदाज करें और अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें।

713
Virgo (कन्या) (August 23-September 22)
Image Credit : Getty

Virgo (कन्या) (August 23-September 22)

यह सप्ताह दिल से जुड़े दर्द या निराशा के उभरने का संकेत देता है। आपको भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यह भी सत्य है कि दर्द के बाद ही हीलिंग होती है। खुद को समय दें और अपनी भावनाओं को दबाएं नहीं। यह समय आत्म-चिंतन और कर्मों के पाठ सीखने का है। किसी पुराने घाव को कुरेदे नहीं बल्कि छोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास करें, आप और मजबूत बनेंगे । आपको विशेष रूपसे अपने व्यक्तिगत जीवन और कार्य क्षेत्र को अलग अलग रखना होगा तब ही स्थिति बेहतर होगी।

एंजिल संदेश: ध्यान और शांति से आपको अपने सवालों के जवाब मिलेंगे। अपने मन को शांत करें और अंदर की आवाज सुनें। मेडिटेशन आपको संतुलन और स्पष्टता देगा।

813
Libra (तुला) (September 23-October 22)
Image Credit : Getty

Libra (तुला) (September 23-October 22)

यह सप्ताह स्थिरता, सफलता और वित्तीय सुरक्षा का संकेत देता है। इस सप्ताह आप अपने करियर और धन से जुड़े मामलों में मजबूत स्थिति में रहेंगे। इस समय आप अपने अनुभव और समझदारी से सही दिशा में आगे बढ़ते और व्यावहारिक निर्णय लेते नज़र आते हें। कार्य क्षेत्र में आपको जिम्मेदारी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने और परिवार में संतुलन रखने की सलाह दी जाती है। संभव है की आपको अपने जीवन के किसी भी क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में अपनी बुद्धिमत्ता का उपयोग करें।

एंजिल संदेश: आपको किसी भी विषय की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सब कुछ सही दिशा में जा रहा है। जब हम चिंता करते हें तो शक को आमंत्रित करते हें, विश्वास रखें और सकारात्मक बने रहें। आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा।

913
Scorpio (वृश्चिक) (October 23- November 21)
Image Credit : Getty

Scorpio (वृश्चिक) (October 23- November 21)

यह सप्ताह आत्म-विश्लेषण का है। ऐसे संकेत है कि आप किसी नकारात्मक सोच, बुरी आदत या विपरीत स्थिति में फंसे हो सकते हैं। यह आपको ही पहचानना होगा कि आपको क्या रोक रहा है? डर, लालच या कोई रिश्ता। आपको मार्गदर्शित किया जाता है कि आप उलझनों से बाहर निकल सकते हैं, आपको केवल अपनी शक्ति को पहचान कर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपको अपने शारीर और आभामंडल को स्वच्छ करने की आवश्यकता है। यदि आप हिम्मत के साथ सकारात्मक पहल करते हें तो बदलाव संभव है।

एंजिल संदेश: कठिनाइयों के बावजूद सफलता संभव है। यदि आप अपने डर और लिमिटिंग बिलीफ को छोड़ देंगे, तो बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे। खुद पर विश्वास रखें और आगे बढ़ते रहें।

1013
Sagittarius (धनु) (November 22-December 21)
Image Credit : Getty

Sagittarius (धनु) (November 22-December 21)

यह सप्ताह सुरक्षा और पकड़ बनाए रखने का संकेत देता है। इस सप्ताह आप अपने आर्थिक संसाधनों को सुरक्षित रखने का अधिक प्रयास करेंगे। लेकिन आपको यह भी चेतावनी दी जाती है कि सुरक्षा तक ठीक है किन्तु अत्यधिक नियंत्रण प्रगति को रोक सकता है। संतुलन बनाए रखें, ना बहुत कंजूसी करें, ना अधिक खर्च। भावनात्मक रूप से भी खुला रहना जरूरी है। जीवन में प्रवाह बनाए रखें। आपको नियमित रूप से अपनी आय में से कुछ दान करने की सलाह दी जाती है, दान करने से मन और जीवन में प्रचुरता का भाव आता है।

एंजिल संदेश: आपके जीवन में प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव का भाव प्रबल हो रहा है। अपने दिल को खोलें और रिश्तों को समय दें। यह समय सेल्फ लव और दूसरों से प्यार व्यक्त करने का है।

1113
Capricorn (मकर) (December 22-January 19)
Image Credit : Getty

Capricorn (मकर) (December 22-January 19)

यह सप्ताह नए अवसर और सीखने का संकेत देता है। आप किसी नई शुरुआत की ओर बढ़ सकते हैं, खासकर शिक्षा,करियर या वित्तीय योजना प्रशिक्षण। चुनोतियों का आना तय है किन्तु यदि आप नए स्किल्स सीखते हुए भविष्य की योजना बनाते हैं तो यह समय आपके लिए सफलता भी सुनिश्चित करता है। आपका धैर्य और छोटे कदम भी आपको बड़े परिणाम दे सकते हैं। आपको आर्थिक अस्थिरता महसूस हो सकती किन्तु यह सिर्फ आपका भय है। फोकस और धैर्य बनाए रखें। आपको निरंतर प्रयास करने का मार्गदर्शन दिया जाता है।

एंजिल संदेश: आपका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। अपनी मानसिक डाइट, खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान दें। सकारात्मक बदलाव आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाएंगे।

1213
Aquarius (कुंभ) (January 20-February 18)
Image Credit : Getty

Aquarius (कुंभ) (January 20-February 18)

यह सप्ताह कार्यों में तेजी और प्रगति का संकेत देता है। आपको कोई प्रतीक्षारत शुभ समाचार मिल सकता है। जिस कार्य की आपको उम्मीद नहीं थी या काफी समय से रुका हुआ कार्य अचानक पूरा हो सकता है। यह समय लीप ऑफ़ फैथ लेने का है। सही निर्णय लें और मौके का फायदा उठायें। अचानक हवाई यात्रा या संचार से जुड़े अवसर भी सामने आ सकते हैं। आप रिश्तों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते नज़र आते हें। सक्रिय रहें और अवसरों को पहचानें। आपको अपने कार्य क्षेत्र में ईमानदार रहने का मार्गदर्शन दिया जाता है।

एंजिल संदेश: क्षमा करना सर्वोच्च गुण है, स्वयं को भी और दूसरों को भी। पुराने गिले-शिकवे छोड़ने से आपका मन हल्का होगा और नई ऊर्जा आएगी। जीवन में गति लाने के लिए क्षमा गुण को अपनाएं।

1313
Pisces (मीन) (February 19-March 20)
Image Credit : Getty

Pisces (मीन) (February 19-March 20)

यह सप्ताह मानसिक स्पष्टता और नई शुरुआत का प्रतीक है। आपको किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। संभव है आपकी सोच का तरीका बदले, आप तार्किक और निष्पक्ष निर्णय लेने में सक्षम हों। कुछ मामलों में सच आपके सामने होगा आपको बिना भ्रमित हुए सच को स्वीकार करने और स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। यह समय आपको अपने आंतरिक संघर्ष और भ्रम की स्थिति पर विजय पाने का प्रयास करना होगा, नए और स्पष्ट विचार आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। अपनी बुद्धि का उपयोग शुभता के लिए करें।

एंजिल संदेश: आपके सामने एक नया अवसर आने वाला है। इसे पहचानें और साहस एवं प्रसन्नता के साथ आगे बढ़ें। यह मौका आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 22 March 2026: कैसा बीतेगा वृश्चिक राशि वालों का दिन? जानें उपाय भी
Recommended image2
Aaj Ka Panchang 22 March 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, करें माता कूष्मांडा की पूजा, विनायकी चतुर्थी भी आज
Recommended image3
Aaj Ka Rashifal: 22 मार्च 2026, रविवार का राशिफल- जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved