Scorpio Horoscope Today: राशि चक्र की आठवीं राशि है वृश्चिक। इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। मंगल, गुरु और रविवार इनके लिए बहुत ही लकी दिन होते हैं। इन तीनों दिन में किए गए गए काम इनके लिए शुभ होते हैं।

Aaj Ka Kanya Rashifal: राशि चक्र की ‌‌आठवीं राशि है वृश्चिक। इसका चिह्न बिच्छू है। जिन लोगों का नाम तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu) अक्षर से शुरू होता है वे वृश्चिक राशि के होते हैं। इस राशि के लोगों का शुभ रंग लाल और भाग्यशाली अंक 1 व 8 है। इस राशि का शुभ रत्न मूंगा है, जिसे रेड कोरल भी कहते हैं। इस राशि के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है इसलिए ये क्रोधी प्रवृत्ति के होते हैं। मंगल के कारण इन्हें अत्यधिक ऊर्जा होती है। आगे जानिए 21 मार्च 2026 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…

ये भी पढ़ें-
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, 20 मार्च से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

वृश्चिक राशिफल 22 मार्च 2026

इस राशि के लोगों को आज अनुभवी लोगों की राय मिलेगी जिससे इनके बिगड़े काम फिर से बन सकते हैं। पैसा कमाने का कोई नया आइडिया दिमाग में आ सकता है। जो काम आपने पहले से सोच रखे हैं, वे आज पूरे होने के चांस बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें-
ईरान-इजराइल युद्ध से बाजार में भूचाल! मंगल-राहु योग से भारी नुकसान की भविष्यवाणी

वृश्चिक राशिफल नौकरी-बिजनेस

इस राशि के लोगों को बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर ये नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशिफल लव लाइफ

इस राशि के लोगों की लव लाइफ अच्छी और अनुकूल रहेगी। पति-पत्नी के संबंधों में और भी ज्यादा मधुरता आएगी। समझदारी से ये कोई ऐसा निर्णय लेंगे जिसका फायदा इन्हें लंबे समय तक मिलता रहेगा।

आज का उपाय

इस राशि के लोग अपनी राशि के अनुसार लाल फल, मसूर की दाल, लाल कपड़े आदि का दान करें, साथ ही मंगलदेव के मंत्रों का जाप करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।