अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राम की पैड़ी पर उमड़ा योग साधकों का हुजूम। मुख्य अतिथि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे राम की पैड़ी. मंच पर सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि भी है मौजूद।
राज्य के बाकि जिलों में भी लोग योग कार्यक्रम में शामिल हुए। नैनीताल, केदारनाथ धाम एवं हर की पैड़ी पर इश बार विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
राजभवन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में पहुंची मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री के ऋणी हैं, जिन्होंने भारत की ऋषि परम्परा को न केवल भारत मे बल्कि पूरी दुनिया में पहुंचाया. आज 200 देशों मे योग मनाया जा रहा है। भारत को अपनी विरासत पर गर्व करना चाहिए। इस बार योग मानवता के लिए मनाया जा रहा है। 2 सालों के बाद पूरे विश्व मे योग दिवस मनाया जा रहा है।
21 जून को हर साल विश्व योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2015 से हुई। विश्व योग दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरुक करना है, ताकि वो ज्यादा से ज्यादा इसे अपनाकर खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रख सकें।
हर साल की तरह इस साल भी 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। वर्तमान समय में योग लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है या यूं कहें कि ये लाइफ स्टाइल में शामिल हो चुका है तो गलत नहीं होगा।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग से शरीर और मन-मस्तिष्क तंदुरुस्त रहते हैं, जिससे मन को शांति मिलती है। 2022 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम (International Yoga Day 2022 Theme) 'मानवता के लिए योग' (Yoga For Humanity) है।
yoga for healthly heart: योग हमारे जीवन को हेल्दी और खूबसूरत बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं वो कई बीमारियों को भी हमसे दूर भाग सकता है। नियमित योग से हम दिल की बीमारी को भी दूर रख सकते हैं।
International Yoga Day 2022: बिजी वर्क शेयड्यूल, आर्थिक चैलेंज, कंपटीशन या फिर लंबे घंटों के कारण नौकरी करने वाला तनाव में होता है। जिसकी वजह से प्रोडक्टिविटी घटती है। एक आसान योगा से आप इन सबसे छुटकारा पा सकते हैं।
yoga day 2022: योग से शरीर का हर अंग सुचारु रूप से काम करता है। इससे मानसिक परेशानी भी दूर होती है। योग हमारे जीवन रक्षा करने का काम करता है। बिजी जिंदगी में आप बस कुछ मिनट इसके साथ गुजार कर हेल्थ लाभ ले सकते हैं।
21 जून को होने वाले आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सीएम योगी ने 3.50 करोड़ लोगों को योग दिवस से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की समीक्षा की है।