Tiktok Photos -

54 Stories
Asianet Image

Tiktok India बेचेगी अपने एसेट्स, जानें ByteDance किस भारतीय कंपनी से कर रही है बातचीत

Feb 13 2021, 09:03 PM IST

बिजनेस डेस्क। टिकटॉक (TikTok) पर भारत सरकार ने स्थाई तौर पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) ने टिकटॉक के भारतीय कारोबार को बेचने के लिए कुछ कंपनियों से बातचीत शुरू कर दी है। बाइटडांस टिकटॉक इंडिया के एसेट्स बेचना चाहती है। इसके लिए वह प्रतिद्वंद्वी कंपनी ग्लेंस (Glance) से बातचीत कर रही है। इसके अलावा वह जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप (SoftBank Group) के साथ भी बातचीत चला रही है। बता दें कि सॉफ्टबैंक की ग्लेंस की पेरेंट कंपनी InMobi और टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस में हिस्सेदारी है। (फाइल फोटो)

Asianet Image

डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक: Tiktok समेत 59 चीनी ऐप बैन, जानिए चीन पर पड़ेगा कितना असर?

Jun 30 2020, 10:03 AM IST

नई दिल्ली. भारत चीन विवाद के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने Tik Tok, यूसी ब्राउजर, कैम स्कैनर जैसे करीब 59 चीनी ऐप बैन कर दिए। कूटनीतिक स्तर पर इसे भारत का बड़ा कदम माना जा रहा है। दरअसल, चीन के लिए भारत ऐप का बड़ा मार्केट है। इस कदम से चीन के कारोबारी हितों को झटका पहुंचेगा। हालांकि, इस फैसले से भारत को भी नुकसान होगा। इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों की भी नौकरी जा सकती है। लेकिन यह चीन के मुकाबले काफी कम नुकसान होगा। वहीं, ऐप यूजर्स को भी आसानी से ऐप स्टोर पर इनके विकल्प मिल जाएंगे। 

Asianet Image

TikTok पर खुरापात करके बुरा फंसा नौटंकीबाज एजाज खान

Jul 19 2019, 11:39 AM IST

मुंबई. मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने एक्टर एजाज खान को दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें आज बांद्रा कोर्ट में पेश करेगी। दरअसल, एजाज ने टिक टॉक ऐप से तबरेज अंसारी मॉब लिचिंग मामले को लेकर विवादित वीडियो बनाया था। जिसे लेकर पुलिस ने एक्टर पर शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है।

इसलिए हुई गिरफ्तारी 

1.  तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग की घटना के बाद एजाज खान ने TikTok वीडियो बनाकर किया था शेयर।

2.  28 जून को सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में एजाज खान एक धर्म के लोगों से वैध और अवैध तरीके से सड़क पर उतर कर मॉब लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील करते नजर आए थे। 

3.  वीडियो में एक्टर कुछ संगठनों पर आरोप भी लगाते दिखे थे। 

Top Stories