Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • TikTok पर खुरापात करके बुरा फंसा नौटंकीबाज एजाज खान

TikTok पर खुरापात करके बुरा फंसा नौटंकीबाज एजाज खान

मुंबई. मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने एक्टर एजाज खान को दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें आज बांद्रा कोर्ट में पेश करेगी। दरअसल, एजाज ने टिक टॉक ऐप से तबरेज अंसारी मॉब लिचिंग मामले को लेकर विवादित वीडियो बनाया था। जिसे लेकर पुलिस ने एक्टर पर शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है। इसलिए हुई गिरफ्तारी  1.  तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग की घटना के बाद एजाज खान ने TikTok वीडियो बनाकर किया था शेयर। 2.  28 जून को सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में एजाज खान एक धर्म के लोगों से वैध और अवैध तरीके से सड़क पर उतर कर मॉब लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील करते नजर आए थे।  3.  वीडियो में एक्टर कुछ संगठनों पर आरोप भी लगाते दिखे थे। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 19 2019, 11:39 AM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
12
Asianet Image
पिछले महीने झारखंड के रांची में तबरेज अंसारी को बाइक चोरी में हाथ होने की आशंका में एक ग्रुप द्वारा पीटा गया था और उनसे 'जय श्री राम' के नारे लगाने को भी कहा गया था। मारपीट की घटना के एक हफ्ते बाद तबरेज की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि अंसारी की मौत सिर की हड्डी टूट गई थी जिससे उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ और उनकी मौत हो गई। उनकी हत्या के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
22
Asianet Image
एजाज खान सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुके हैं और वहां भी विवादों के चलते उन्हें बाहर कर दिया गया था। वे अपने किसी ना किसी बयानों के चलते भी विवादों में बने रहते हैं। पिछले साल अक्तूबर में नवी मुंबई पुलिस ने उन्हें 2.2 लाख के ड्रग्स रखने और उसका सेवन करने के मामले में गिरफ्तार किया था।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories