Shraddha kapoor Photos -

35 Stories
Asianet Image

बचपन में बेहद क्यूट थी Shraddha Kapoor, घर में खूब मचाती थी धूम, एक खास पल के लिए रहती थी क्रेजी

Mar 03 2022, 07:59 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड के खूंखार विलेन में से एक शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) 35 साल की हो गई है। श्रद्धा का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। उन्होंनेअपनी स्कूलिंग जमनाबाई नरसी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है। आपको बता दें कि श्रद्धा ने फिल्मों में आने के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। वैसे तो उन्हें महज 16 साल की उम्र में ही फिल्मों के लिए ऑफर मिल गया था लेकन उस वक्त उन्होंने काम करने से मना कर दिया था। उन्हें ये ऑफर सलमान खान (Salman Khan) ने दिया था। बता दें कि श्रद्धा ने सुपरफ्लॉप फिल्म तीन पत्ती से इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन इस फिल्म से वे कोई पहचान नहीं बना पाई। हालांकि, बाद में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। आपको बता दें कि श्रद्धा बचपन में बेहद क्यूट और शरारती थी। नीचे देखें श्रद्धा कपूर की बचपन की कुछ क्यूट फोटोज...

Asianet Image

Corona: Malaika Arora से Shraddha Kapoor, बेफिक्र होकर घूमने वाले सेलेब्स भी अब बिन मास्क नहीं रख रहे कदम

Jan 04 2022, 12:23 PM IST

मुंबई। कोरोना (Corona Virus) वायरस एक बार फिर डराने लगा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के साथ ही अब ओमिक्रॉन भी तेजी से फैल रहा है और मुंबई में इसके 550 से भी ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी बेहद घबराए हुए हैं। हमेशा बेफिक्र होकर घूमने वाले ये स्टार्स अब बिना मास्क और सैनेटाइजर के घर से एक कदम बाहर नहीं निकाल रहे हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हाल ही में अपने घर के बाहर पेट डॉग को घुमाती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने एक पल के लिए भी मास्क नहीं हटाया। बता दें कि मलाइका अरोड़ा के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना से खौफ में है बॉलीवुड..

Asianet Image

प्रेग्नेंट Kajal Aggarwalपति संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, ग्लैमरस अवतार में जिम से निकली Shraddha Kapoor

Jan 03 2022, 05:47 PM IST

मुंबई. नए साल का जश्न मनाने के बाद सेलेब्स वापस मुंबई लौट रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड सितारे अपने दिनचर्या में भी लग गए हैं। काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) को उनके पति गौतम किचलू के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही थी। वहीं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को ग्लैमरस लुक में जिम के बाहर पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। इसके अलावा एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) को फैमिली के साथ एयरपोर्ट के बाहर देखा गया। सन्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) भी ब्लैक ड्रेस में एयरपोर्ट पर नजर आईं। नीचे देखते हैं कौन , कहां किस अंदाज में कैमरे में कैद हुआ...

Asianet Image

क्या Shraddha Kapoor शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं?, इन दो करीबियों ने दे डाला कुछ ऐसा हिंट

Aug 28 2021, 08:46 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। आए दिन किसी न किसी सेलेब्स के शादी के बंधन में बंधने की खबरें आती रहती है। इसी बीच खबर है कि शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) भी जल्द ही 7 फेरे ले सकती है। वैसे, श्रद्धा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखती हैं। लेकिन फिर भी वे सुर्खियों में आ ही जाती है। हाल ही में ये अफवाहें उड़ रही हैं कि श्रद्धा जल्द ही फेमस फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दरअसल, वे कई बार रोहन के साथ नजर आती रहती है और यहीं वजह है कि उनकी रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें उड़ रही है। इन अफवाहों ने तब औओर तूल पकड़ा जब मालदीव में श्रद्धा को रोहन श्रेष्ठा के साथ देखा गया था। श्रद्धा के कजिन भाई प्रियांक शर्मा और उनकी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनकी शादी को लेकर खुलासा किया है। नीचे पढ़े आखिर श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर क्या कहा भाई और मौसी ने...

Asianet Image

भाई की बरात में जमकर नाची Shraddha Kapoor, दूल्हे की मां के साथ अनिल कपूर ने खूब लगाए ठुमके

Mar 11 2021, 12:50 PM IST

मुंबई. श्रद्धा कपूर (shraddha kapoor) का कजिन भाई और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रही पद्मिनी कोल्हापूरे (padmini kolhapure) के बेटा प्रियांक शर्मा (priyaank sharma) शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने पत्नी शजा मोरानी (shaza morani) से हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। कपल की शादी की कुछ नई इनासाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी के सभी फंक्शन मालदीव में आयोजित किए गए। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड मौजूद थे। सभी ने मिलकर जमकर मस्ती की। वेडिंग में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे। श्रद्धा ने भाई की बरात में जमकर डांस किया। वहीं, शादी में शामिल होने पहुंचे अनिल कपूर ने भी दूल्हे की मां पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ खूब ठुमके लगाए।

Asianet Image

Shraddha Kapoor के भाई ने 2 रीति-रिवाजों से की दोबारा शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन ठहाका लगाते आए नजर

Mar 08 2021, 04:51 PM IST

मुंबई. श्रद्धा कपूर (shraddha kapoor) का कजिन भाई और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रही पद्मिनी कोल्हापूरे (padmini kolhapure) के बेटा प्रियांक शर्मा (priyaank sharma) ने दोबारा शादी कर ली है। इस बार उन्होंने पत्नी शजा मोरानी (shaza morani) से हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। कपल की शादी की इनासाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी के सभी फंक्शन मालदीव में आयोजित किए गए। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड मौजूद थे। सभी ने मिलकर जमकर मस्ती की। वेडिंग में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे। 

Asianet Image

Shraddha Kapoor संग शादी की खबरों पर ब्वॉयफ्रेंड के पिता बोले-मैं उनकी खुशी से सबकुछ तैयार करूंगा

Mar 04 2021, 11:52 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रसेस में से एक श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) और रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) के लिंकअप की खबरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। इसके साथ ही उनकी शादी खबरें भी चर्चा में है। बीते दिन एक्ट्रेस ने अपना 34वां बर्थडे अपनी फैमिली और कथित ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ बड़ी ही धूमधाम के साथ मालदीव में सेलिब्रेट किया। श्रद्धा और रोहन को एक साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर इनकी शादी को लेकर अफवाहें आने लगी हैं। ऐसे में इन्हीं अफवाहों को लेकर रोहन श्रेष्ठा के पिता राकेश श्रेष्ठा (Rakesh Shrestha) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'वो सारी चीजें बड़ी खुशी के साथ करेंगे, अगर उनके बेटे ने श्रद्धा से शादी करने का फैसला किया है।'

Top Stories