- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Shraddha Kapoor के भाई ने 2 रीति-रिवाजों से की दोबारा शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन ठहाका लगाते आए नजर
Shraddha Kapoor के भाई ने 2 रीति-रिवाजों से की दोबारा शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन ठहाका लगाते आए नजर
मुंबई. श्रद्धा कपूर (shraddha kapoor) का कजिन भाई और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रही पद्मिनी कोल्हापूरे (padmini kolhapure) के बेटा प्रियांक शर्मा (priyaank sharma) ने दोबारा शादी कर ली है। इस बार उन्होंने पत्नी शजा मोरानी (shaza morani) से हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। कपल की शादी की इनासाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी के सभी फंक्शन मालदीव में आयोजित किए गए। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड मौजूद थे। सभी ने मिलकर जमकर मस्ती की। वेडिंग में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे।
- FB
- TW
- Linkdin
)
बता दें कि प्रियंका शर्मा ने 4 फरवरी को फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी से कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिनों पहले कपल की हल्दी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
बता दें कि पद्मिनी कोल्हापूरे के बेटे प्रियांक शर्मा की शादी के सारे फंक्शन मालदीव में ही हुए। कुछ प्रोग्राम मुंबई में भी होने थे लेकिन कोरोना की वजह से इसे कैंसिल कर दिया गया।
सात फेरे लेते वक्त शजा ने जहां लाइट पिंक और सिल्वर कलर का लहंगा कैरी किया था वहीं, प्रियांक ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। मंडप में दूल्हा-दुल्हन दोनों बेहद खुश नजर आए।
पद्मिनी कोल्हापूरे के बेटे प्रियांक की शादी अटेंड करने जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर भी पहुंचे थे। दोनों ने दूल्हा-दुल्हन संग फोटोज भी क्लिक करवाए।
हिंदू रीति-रिवाज के अलावा प्रियांक और शजा ने क्रिश्चयन रीति-रिवाज से भी शादी की। प्रियांक से शादी करने शजा व्हाइट कलर की गाउन और हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए पापा करीम मोरानी के पहुंची।
शादी में जैकी श्रॉफ बेहद खुश नजर आए। बता दें कि जैकी और प्रियांक की मम्मी ने कुछ फिल्मों में साथ किया था।
प्रियांक और शजा एक-दूसरे को लगभग 10 साल से जानते हैं। हालांकि, इस कपल के कोरोना महामारी के कारण अपने हनीमून डेस्टिनेशन को फाइनल करना बाकी है।
प्रियांक हिंदू जबकि शजा मुस्लिम हैं। ऐसे में प्रियांक और शजा ने सभी धर्मों के अनुसार शादी करने की सोची है। अब निकाह होना बाकी है। ऐसे में दोनों ही परिवारों में काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है।
प्रियांक ने 2013 में फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो से बॉलिवुड डेब्यू किया था। 2020 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म सब कुशल मंगल में भी नजर आए थे। इस फिल्म में रवि किशन की बेटी रीवा ने डेब्यू किया था।
शजा मोरानी ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर ऑलवेज कभी कभी और हैपी न्यू इयर' जैसी फिल्मों में काम किया है।
दुल्हन के पिता करीम मोरीनी ने एक इंटरव्यू में बताया था- प्रियांक बहुत ही प्यार करने वाला और देखभाल करने वाला लड़का है। इसके अलावा वह बहुत अच्छे परिवार से आता है। पद्मिनी कोल्हापुरी और उनके पति टूटू शर्मा बहुत अच्छे इंसान हैं।