Shah rukh khan Photos -

102 Stories
Asianet Image

Holi 2022: पत्नी गौरी के साथ रंगे-पुते नजर आए Shahrukh Khan, कुछ ऐसी होती है बॉलीवुड सेलेब्स की होली

Mar 17 2022, 09:00 AM IST

मुंबई। होली (Holi) का त्योहार 18 मार्च को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पिछले दो साल से कोरोना के चलते आम आदमी से लेकर सेलेब्स की होली भी फीकी ही रही है। हालांकि, इस बार कोरोना का डर नहीं होने की वजह से होली की जबर्दस्त धूम रहने वाली है। ज्यादातर सेलेब्स इस त्योहार को मौज-मस्ती के साथ ही सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड फिल्मों में भी होली की धूम देखने को मिलती है। वैसे, रियल लाइफ में भी स्टार्स जमकर होली खेलते हैं। यही वजह है कि कभी एक-दूसरे के दुश्मन रहे सलमान और शाहरुख जैसे स्टार्स भी होली पर सारे गिले-शिकवे भुलाकर रंग में रंग जाते हैं। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड सेलेब्स के होली सेलिब्रेशन की PHOTOS..

Asianet Image

Shah Rukh Khan और दीपिका पादुकोण की लीक हुई तस्वीरें, स्पेन में कुछ इस तरह तैयार किया गया Pathan Movie का सेट

Mar 16 2022, 03:45 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान (shah rukh khan) को फिर से पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब बैठे हैं। वो काफी लंबे वक्त से पर्दे पर दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन अब एक बार फिर से 'चक दे' फेम बड़े पर्दे पर कोहराम मचाने के लिए आने वाले हैं। उनकी अगली मूवी 'पठान' (Pathan) है जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस मूवी के सेट की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए नीचे देखते हैं लीक तस्वीरों में शाहरुख और दीपिका क्या करते दिख रहे हैं....

Asianet Image

Propose Day 2022: Shah Rukh Khan से लेकर अक्षय कुमार तक इन सेलेब्स ने कुछ इस तरह किया था पार्टनर को प्रपोज

Feb 08 2022, 04:15 PM IST

मुंबई. फरवरी प्यार का महीना कहा जाता है। इस महीने में सबसे ज्यादा जो खुश होते हैं वो हैं प्रेमी जोड़े। वैलेंटाइन वीक (valentine week) की शुरुआत हो चुकी है। इस वीक में अलग-अलग डेज कपल्स मनाते हैं। 7 फरवरी को जहां रोज डे (Rose day) मनाया जाता है वहीं, 8 फरवरी को 'प्रपोज डे' (Propose Day) मनाया जाता है। आज लोग दिल में दबे अपने एहसास को जाहिर करते हैं। यानी अपने प्यार का इजहार करते हैं। बॉलीवुड में प्रपोज करने के कई तरीके बताए गए हैं जिसे देखकर आप अपने पार्टनर को दिल की बात बता सकते हैं। शाहरुख खान( shah rukh khan) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तक कुछ सेलेब्स ने अपने पार्टनर को कुछ इस अंदाज में प्रपोज किया कि वो हां बोले बिना नहीं रह पाई। आइए बताते हैं कौन से सेलेब्स ने अपने पार्टनर को किस अंदाज में किया था प्रपोज....

Asianet Image

Shilpa Shetty से Shahrukh Khan तक, कुछ ऐसे दिखते है सरोगेसी से पैदा हुए इन बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे

Jan 22 2022, 07:56 AM IST

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सरोगेसी के जरिए एक बच्चे की मां बन गईं हैं। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की। सरोगेसी के जरिए निक-प्रियंका के घर बेटी आई है। प्रियंका और निक ने अपनी पोस्ट में लिखा- हमें ये पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं। हमें अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना है। बहुत-बहुत धन्यवाद। ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई सेलेब सरोगेसी के जरिए पेरेंट बना हो,  प्रियंका से पहले भी कई सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेट्स बन चुके हैं। बॉलीवुड में सरोगेसी से बच्‍चे को जन्‍म देने का चलन काफी पुराना है। वैसे, आपको बता दें कि सरोगेसी से पेरेंट्स बने इन सेलेब्स के बच्चे काफी क्यूट नजर आते हैं। नीचे पढ़ें कौन-कौन बॉलीवुड स्टार सरोगेसी के जरिए मां-बाप बना और कैसे दिखते हैं उनके बच्चे...

Asianet Image

जब Farah खान ने Shahrukh khan से सरेआम मंगवाई माफी, Deepika Padukone की इस चीज से भी हुई थीं बेहद नाराज

Jan 09 2022, 02:14 PM IST

मुंबई। कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) 57 साल की हो गई हैं। 9 जनवरी, 1965 को मुंबई में जन्मी फराह खान ने बतौर एक्ट्रेस करियर की शुरुआत फिल्म 'कुछ कुछ होता है' (Kuch Kuch hota hai) से की थी। इस मूवी में उन्होंने कैमियो रोल किया था। बाद में फराह ने 2004 में फिल्म 'मैं हूं ना' में बतौर डायरेक्टर काम किया। इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म में 'पप्पू मास्टर' का किरदार निभाने वाले श्रेयस तलपड़े ने शूटिंग के दिनों का एक किस्सा याद करते हुए मजेदार वाकया सुनाया था। जब शाहरुख खान पर भड़क उठी थीं फराह खान.. 

Top Stories