• All
  • 188 NEWS
  • 86 PHOTOS
  • 6 VIDEOS
  • 51 WEBSTORIESS
331 Stories
Asianet Image

Salman Khan Birthday: अंदर से ऐसा दिखता है सलमान खान का घर, इस वजह से गैलेक्सी को नहीं छोड़ पा रहे भाईजान

Dec 26 2021, 06:49 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) 56 साल के हो गए हैं। 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में पैदा हुए सलमान खान को बॉलीवुड में 33 साल हो गए हैं। सलमान खान ने 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से करियर की शुरुआत की थी। सलमान खान और उनकी फैमिली करीब 50 सालों से मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment) में रह रही है। लोगों ने इस खूबसूरत अपार्टमेंट की फोटो बाहर से तो कई बार देखी है, लेकिन अंदर से सलमान के घर की तस्वीरें कम ही मिल पाती हैं। सलमान खान के बर्थडे पर हम दिखा रहे हैं गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर की फोटोज। 

Asianet Image

Roundup 2021: साउथ के इस सुपरस्टार की फिल्म का रहा जलवा, Salman Khan-Akshay Kumar को भी पछाड़ा

Dec 26 2021, 04:17 PM IST

मुंबई. 2021 को खत्म होने में अब महज हफ्ताभर बचा है। आमजनों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, बात इस साल की करें तो इसमें बहुत कुख देखने को मिला। इस साल भी कोरोना ने अपना असर दिखाया और कईयों को अपनी चपेट में लिया। कई लोग कोरोना की वजह से मौत के मुंह में चले गए। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई स्टार्स दुनिया को अलविदा कह गए। इस साल कई सुपरस्टार्स की फिल्में भी रिलीज हुई। इनमें से कुछ ओटीटी पर देखने को मिली तो कुछ सिनेमाघरों में रिलीज की गई। कई फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो कई बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। आपको बता दें कि इस साल साउथ फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या कुमार (Suriya Kumar)की फिल्म जय भीम (Jai Bhim) को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया। नीचे पढ़ें इस साल गूगल पर सर्च की टॉप 10 फिल्मों के बारे में...

Asianet Image

Salman Khan को जिस फॉर्महाउस में सांप ने काटा वो अंदर से दिखता है ऐसा, फैला है पहाड़ियों और जंगल के बीच

Dec 26 2021, 01:35 PM IST

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को 56 साल के होने वाले हैं। हालांकि, उनके बर्थडे से ठीक एक दिन पहले उनके साथ एक हादसा हो गया। दरअसल, सलमान को उनके पनवेल वाले फॉर्महाउस में सांप (Snake) ने काट लिया, जिसके चलते उन्हें देर रात 3 बजे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है और उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। फिलहाल वे अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस में आराम कर रहे हैं। आपको बता दें कि उनके फॉर्महाउस के आसपास का इलाका पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। सांप, अजगर यहां अक्सर देखने मिलते हैं। वैसे, उनका ये फॉर्महाउस बेहद लग्जिरियस है। ये करीब 150 एकड़ में फैला है। सलमान फुर्सत के वक्त यहीं टाइमपास करना पसंद करते हैं। नीचे देखें सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्महाउस की इनसाइड फोटोज...

Asianet Image

Salman Khan-Katrina Kaif और इन स्टार्स की क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्मों ने किया हंगामा, इस मूवी ने गाड़े झंडे

Dec 24 2021, 04:08 PM IST

मुंबई. देश के हर बड़े त्योहार पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं। इस मौके पर रिलीज होने वाली कई फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर क्रिसमस के मौके पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 83 रिलीज हुई। वहीं, ओटीटी पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), (Sara Ali Khan) और धनुष (Dhanush) की फिल्म अतरंगी रे (Atrangi Re) रिलीज हुई। अब देखना है कि त्योहार पर रिलीज हुई इन फिल्मों को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। वैसे, फिल्म 83 के लिए ये बुरी खबर भी है कि फिल्म को रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक कर दिया गया है। वैसे, आपको क्रिसमस पर रिलीज हुई अबतक की कुछ फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था। नीचे पढ़े क्रिसमस के मैके पर रिलीज हुई उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने ताबड़तोड़ कमाई की...

Asianet Image

'खान' सरनेम नहीं है सफलता की गारंटी; Salman Khan के भाइयों से Kader Khan के बेटे तक, फ्लॉप रहे ये 10 एक्टर्स

Dec 22 2021, 07:26 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड में पिछले कुछ साल से खान (Khan) तिकड़ी का जादू फीका पड़ता दिख रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आंकड़े खुद इसके गवाह हैं। बात अगर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की करें तो उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' बुरी तरह फ्लॉप रही थी। वहीं, सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में भारत, राधे और अंतिम भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। आमिर खान (Aamir Khan) आखिरी बार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में नजर आए थे, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। वैसे, एक दौर था, जब इन 'खान' को बॉलीवुड में कामयाबी की गारंटी माना जाता था। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि फिल्म इंडस्ट्री में खान सरनेम वाले सभी एक्टर कामयाब ही रहे हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर हैं, जिनका सरनेम तो खान है और इन्हें एक्टिंग भी विरासत में मिली लेकिन बावजूद इसके फिल्मों में नहीं चल पाए। जानते हैं ऐसे ही 10 एक्टर्स के बारे में। 

Top Stories