Russia ukraine war Photos -

619 Stories

रूस-यूक्रेन युद्ध: रोते-रोते सो गए धमाकों से डरे-सहमे मासूम; युद्ध रोकने की मार्मिक अपीलें; देखें 10 तस्वीरें

Feb 25 2022, 10:40 AM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) के बीच जारी युद्ध के पहले ही दिन कई लोगों की जिंदगी पर पहाड़ टूट पड़ा है। लाशों और घायलों के बीच लोग अपना शहर और देश छोड़ने पर विवश हुए हैं। लेकिन ज्यादातर को यह नहीं मालूम कि वे कहां जाएंगे? अमेरिका ने यूक्रेन के लोगों को आश्रय देने का ऐलान किया है, लेकिन लोगों ने यह तक नहीं पता कि वे यहां से जिंदा निकल भी पाएंगे कि नहीं। इस युद्ध को लेकर यूक्रेन के लोग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को पागल तक करार दे रहे हैं। अपने मासूम बच्चों के साथ यूक्रेन छोड़कर जा रहे लोग हाथों में तख्तियां लेकर युद्ध रोकने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। ये तस्वीरें रूसी सेना के हमले के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) की हैं। देखें दिल दहलाने वाली कुछ तस्वीरें...

Russia Ukraine War : राजस्थान के छात्र जान बचाने बंकर में घुसे, भूख-प्यास से बेहाल, इधर परिवार की सांसें अटकीं

Feb 25 2022, 01:51 PM IST
जयपुर : यूक्रेन और रूस के युद्ध (Russia Ukraine War) का आज दूसरा दिन है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। दुनिया पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। दोनों देशों के इस युद्ध से छात्रों की चिंता बढ़ गई है। राजस्थान (Rajasthan) के कई छात्र इस युद्ध के बीच यूक्रेन (Ukraine) में फंसे हुए है। अपनी जान बचाने वे बंकर की तलाश कर रहे हैं। कई छात्रों को तो हॉस्टल, होटल से बंकर में शिफ्ट किया गया। इन बंकर में राजस्थान के बीकानेर, नागौर और कोटा के स्टूडेंट हैं। उन्होंने यहीं रात गुजारी। उनके पास खाने पीने का सामान भी खत्म हो गया है। इधर टीवी पर वहां के हालात देख माता-पिता बिलख रहे हैं। फोन पर अपने बच्चों का हाल जानने के लिए बेताब हैं। जानिए छात्रों की जुबानी वहां के हालात..

Russia Ukraine war: रूस के हमलों से यूक्रेन में मची तबाही, खून से लथपथ हुए लोग, जान बचाने को छोड़ रहे घर

Feb 25 2022, 01:07 PM IST
कीव। हमले के दूसरे दिन यूक्रेन पर रूस का आक्रमण तेज हो गया है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई है। कीव पर छह बार मिसाइल अटैक हुआ। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस से लड़ाई में उनको अकेले छोड़ दिया गया है। उन्होंने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो गई, वहीं 316 जख्मी हैं। रूस द्वारा की जा रही बमबारी के चलते यूक्रेन में तबाही मची है। सैकड़ों लोग लहूलुहान हो गए हैं। लोग जान बचाने के लिए घर छोड़कर भाग रहे हैं। देखें तस्वीरें...

Russia Ukraine war: पहले बनें वकील, फिर एक्टर, कॉमेडियन और राजनेता, ऐसी रही यूक्रेन के प्रेसिडेंट की लाइफ

Feb 25 2022, 12:07 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क : रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) की लड़ाई तीसरे विश्व युद्ध की ओर इशारा कर रही है। पिछले कई घंटों से रूसी सेना यूक्रेन पर हमला कर रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने बताया कि रूसी आक्रमण में अब तक कई सैन्य अधिकारी और नागरिक मारे गए हैं। वहीं सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। पूरी दुनिया की निगाहें इस समय रशिया और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध पर टिकी है। ऐसे में आज हम आपको मिलवाते हैं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से और दिखाते हैं उनकी लाइफस्टाइल...

russia ukraine war: ऐसी है रूस के प्रेसिडेंट पुतिन की लव लाइफ, इन खूबसूरत लड़कियों के साथ रह चुका है अफेयर

Feb 25 2022, 09:13 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने गुरुवार को एक टीवी शो में यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में एक सैन्य अभियान की घोषणा की। जिसके बाद से रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार हमले कर रही है। वहीं, पूरी दुनिया की नजर इस समय रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच हो रही जंग पर टिकी हुई है। कहा जा रहा है कि ये तीसरे विश्व युद्ध (third world war) की शुरुआत है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति की हर जगह चर्चा की जा रही है, तो चलिए आज हम आपको बताते है, 69 वर्षीय पुतिन की रहस्यमयी लव लाइफ के बारे में...

Russia Ukraine war Day 1 : 203 हमले, 11 एयर फील्ड्स समेत 83 ठिकाने तबाह, 137 मौत, यूक्रेन की हवाई क्षमता तबाह

Feb 25 2022, 05:03 AM IST
मास्को। रूस के यूक्रेन पर हमले के पहले दिन सेना ने यूक्रेन में 11 एयर फील्ड्स समेत 83 से अधिक सैन्य ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के आक्रमण के पहले दिन ने अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया था और उसने 83 भूमि-आधारित यूक्रेनी लक्ष्यों को नष्ट कर दिया था। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा, रूसी सेना की ओर से किए गए हमले के बाद यूक्रेन की 74 सैन्य सुविधाएं पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का एक सैन्य हेलीकॉप्टर और चार ड्रोन भी मार गिराए गए हैं। जबकि यूक्रेन की पुलिस ने कहा कि रूस ने दिन की शुरुआत से अब तक 203 हमले किए हैं।यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के हवाले से एएफपी की रिपोर्ट है कि पहले दिन के युद्ध में 137 लोगों की जान गई है।

Russia Ukraine crisis की सबसे ताजा तस्वीरें: जान बचाने भागे लोग, लेकिन रोते हुए बोले- पता नहीं कहां जाएंगे?

Feb 24 2022, 02:08 PM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. दुनिया तीसरे विश्व युद्ध(third world war) के मुहाने पर खड़ी है। रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) का तनाव युद्ध में बदल गया है। रूसी सेना के हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा में बर्बादी के मंजर नजर आने लगे हैं। लोग अपना देश छोड़कर जाने लगे हैं। लेकिन ज्यादातर को यह नहीं मालूम कि वे कहां जाएं? अपना घर, शहर और देश छोड़ने का दर्द उनकी आंखों से आंसू बनकर बहने लगा है। रूस और यूक्रेन के बीच हुए इस विनाशकारी युद्ध की जड़ नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (NATO) को माना जा रहा है। यूक्रेन नाटो में शामिल होना चाहता है, लेकिन रूस को लगता है कि यदि ऐसा हुआ तो नाटो देशों के सैनिक ठिकाने उसकी सीमा के पास आकर खड़े हो जाएंगे। यही नहीं, यूक्रेन नाटो में शामिल होता है तो सभी देश उसकी सुरक्षा के लिए तैयार रहेंगे। देखिए रूस के हमले के बाद यूक्रेन की कुछ शॉकिंग और इमोशनल तस्वीरें...