Pawan Singh Photos -

74 Stories

भोजपुरी को क्यों भा रही भाजपा, अब तक इन स्टार्स ने पहना भगवा चोला, राजनीति के इस मुकाम तक पहुंचे

May 29 2022, 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क। भाजपा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बना चुकी है। इस इंडस्ट्री के नामचीन कलाकार भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी में शामिल होने वाली की लिस्ट में दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह जैसे नाम शामिल कर लिए गए थे। वहीं इस टीम में सीनियर एक्टर मनोज तिवारी और रवि किशन काफी पहले ही बीजेपी ज्वाइन कर चुकेहैं। ये दोनों ही एक्टर बीजेपी की टिकट पर सांसद बन चुके हैं। वही पवन सिंह और दिनेशलाल यादव निरहुआ को भी बीजेपी संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गई है । देखें कलाकारों में कैसे चढ़ा भगवा रंग..

कभी ऐसे दिखते थे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, 2 शादी-अफेयर फिर ना मिल सका सच्चा प्यार

Apr 30 2022, 09:33 AM IST
मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार की आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। बता दें कि फिल्मों में कामयाब रहे पवन सिंह की मैरिड लाइफ बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। इससे पहले उनकी पहली पत्नी नीलम ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बाद में कुछ सालों तक पवन सिंह का एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से भी रिलेशन रहा। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अक्षरा ने पवन सिंह पर कई मारपीट, प्रताड़ना और धमकाने के आरोप भी लगाए थे। आइए जानते हैं भोजपुरी एक्टर की पर्सनल लाइफ के कुछ किस्से...

Pawan Singh Birthday: कभी ऐसे दिखते थे पवन सिंह, अब लोग एक्टर को कहते हैं भोजपुरी फिल्मों का Salman Khan

Jan 05 2022, 05:15 PM IST
मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) 36 साल के हो गए हैं। 5 जनवरी, 1986 को बिहार के आरा में जोकहरी गांव में पैदा हुए पवन सिंह आज के दौर में भोजपुरी फिल्मों से सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। पवन सिंह को असली पहचान 13 साल पहले रिलीज हुए उनके गाने 'तू लगावेलू जब लिपिस्टिक...' से मिली। बता दें कि जब पवन सिंह का ये गाना रिलीज हुआ था तो तो उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी और वो बेहद दुबले-पतले दिखते थे। हालांकि, आज की तारीख में पवन सिंह को उनकी बॉडी और फिटनेस के चलते भोजपुरी का सलमान खान कहा जाता है। 11 साल की उम्र में शुरू किया था करियर..