Neha kakkar Videos -

28 Stories
Asianet Image01:13

Neha Kakkar ने पंजाबी गाने पर किया जबर्दस्त भांगड़ा, खुद शेयर किया Video

May 26 2021, 07:53 PM IST

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने सिंगिंग टैलेंट के लिए जानी जाती है। उनकी आवाज के कई दीवाने हैं। नेहा गाने के साथ अपने डांस को लेकर भी चर्चा में रहती है।  उनके पंजाबी गाने इंटरनेट पर छाए हुए हैं. कुछ दिनों पहले ही नेहा कक्कड़ अपने फैन्स के लिए एक और पंजाबी गाना 'Khad Tainu Main Dassa' लेकर आई हैं. उनका यह गाना काफी हिट  हुआ है। इसी गाने पर डांस करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वीडियो में नेहा भांगड़ा करती हुई नजर आई। उन्होंने यह भांगड़ा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने इस गाने पर जबर्दस्त डांस किया है। 

Asianet Image00:53

Neha Kakkar और Rohanpreet Singh के बीच जमकर हुई 'हाथापाई', वीडियो में जानें इस फाइट की वजह

May 13 2021, 06:20 PM IST

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने गानों के साथ अपनी क्यूट अदाओं और मस्ती के जरिए चर्चा में रहती है। नेहा के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। नेहा और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) को शोबिज के क्यूट कपल्स में से एक माना जाता है। शादी के बाद से ही दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों लड़ते-झगड़ते  दिख रहे हैं। रोहनप्रीत, नेहा के बाल खींचने की भी कोशिश करते हैं। दरअसल यह वीडियो उनके आने वाले म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन का हिस्सा है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह जल्द ही 'खढ़ तैनू मैं दस्सा' गाने में नजर आएंगे।

Asianet Image00:55

Neha Kakkar कड़ी मेहनत कर बहा रही हैं पसीना, पार्किंग एरिया में मर्सिडीज के साथ लगाए पुशअप्स

Apr 24 2021, 02:38 PM IST

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा अपने गाने के साथ  मस्तमौला अंदाज के लिए जानी जाती हैं।  इन दिनों नेहा होम क्वारंटाइन के पलों को घर पर एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ ने  वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने अपना कई किलो वजन घटाने का बीड़ा उठा लिया है। इसमें नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने घर के कार पार्किंग एरिया में कार के बोनट पर पुश अप्स करती दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए  लिखा, ‘अब वक्त आ गया है एक्स्ट्रा किलो घटाने का जो मैंने लॉकडाउन में बढ़ा लिया है  देखते हैं मैं कर पाती हूं या नहीं.’


 

Asianet Image01:04

Aditya Narayan ने Neha Kakkar के साथ किया 'दिलबर' गाने पर डांस, स्टेज पर सिंगर का मुड गया पैर और...

Apr 18 2021, 06:41 PM IST

वीडियो डेस्क।  सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) में जज की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।  इसके अलावा आदित्य नारायण इस शो में होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। आदित्य और नेहा की जुगलबंदी अब 'इंडियन आइडल 12' में भी पसंद की जा रही हैं।  होस्ट आदित्य नारायण के साथ उनकी मस्ती  फैंस को खूब पंसद आती है।  एक वीडियो वायरल हो रहा है  इसमें नेहा आदित्य के साथ 'दिलबर' गाने पर डांस करते समय स्टेज पर गिर गई थीं।  वीडियो में आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और नेहा 'दिलबर' गाने पर नाच रहे हैं तभी नेहा जैसे ही घूमते हुए आदित्य नारायण की तरफ जाती हैं तो उनका पैर मुड़ जाता है और वह गिर पड़ती हैं। देखिए वीडियो 
 

Top Stories