Neetu kapoor Photos -

13 Stories
Asianet Image

पापा को बर्थडे विश करने पहुंची Kareena Kapoor का दिखा कातिलाना अंदाज, Neetu Singh भी नजर आई बिंदास

Feb 15 2022, 03:54 PM IST

मुंबई. करीना कपूर (Kareena kapoor) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के पापा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) 75 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 15 फरवरी, 1947 को मुंबई में हुआ था।  रणधीर ने अपने जन्मदिन के मौके पर घर पर लंच ऑर्गेनाइज किया, जिसमें कपूर फैमिली के ज्यादातर मेंबर्स शामिल हुए। इस मौके पर करीना का कातिलाना अंजाद देखने को मिला। पापा को बर्थडे विश करने पहुंची करीना ने लाल-सफेद प्रिंटेड शर्ट और काली रंग का प्लाजो कैरी कर रखा था। गॉगल लगाए करीना का ओवरऑल लुक कमाल का लग रहा था। इस मौके पर अपनो दोनों बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और जेह अली खान (Jeh Ali Khan) के साथ पहुंची थी। वहीं, नीतू सिंह (Neetu Singh) जेठ का जन्मदिन मनाने पहुंची थी। इस दौरान उनका एकदम बिंदास देखने को मिला। नीचे देखें रणधीर कपूर को बर्थडे विश करने पहुंचे कपूर खानदान के मेंबर्स की फोटोज...

Asianet Image

अगर रितु नंदा नहीं होती तो Neetu Kapoor-Rishi Kapoor की नहीं हो पाती शादी, ऋषि की बहन ने रची थी सगाई की साजिश

Jan 21 2022, 10:46 PM IST

मुंबई. ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फिल्मों के जरिए आज भी वो हमारे बीच मौजूद हैं। नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ उनकी प्रेम कहानी आज भी हमारे जहन में कैद हैं। आखिरी वक्त तक अपनी पत्नी के प्यार में डूबे ऋषि कपूर उनसे शादी नहीं कर पाते अगर उनकी बड़ी बहन रितु नंदा नहीं होती। पहली नजर में 14 साल की नीतू सिंह को दिल देने वाले ऋषि कपूर के अंदर इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो अपने माता-पिता से उनके बारे में बात कर पाते। लेकिन उनकी बहन की वजह से ऋषि कपूर ने 22 जनवरी 1980 को नीतू सिंह को सदा के लिए अपना बना लिया। आइए जानते हैं कि कैसे शुरू हुई इनकी लव लाइफ और कैसे हुई इनकी शादी....

Asianet Image

Neelam Kothari के पिता की प्रेयर मीट में पहुंची Neetu Singh, भाई संग चेहरे पर उदासी लिए दिखी Ekta Kapoor

Nov 15 2021, 01:25 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली नीलम कोठारी (Neelam Kothari) के पिता शिरीर सोनी का निधन हो गया है। उन्होंने पिता के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी। उन्होंने लिखा- मेरे प्यारे पापा। आपने मुझे हमेशा रास्ता दिखाया, मेरी हिम्मत बन रहे। आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे, जिसने मेरी हिम्मत कभी नहीं टूटने दी। मैं आपको हमेशा मिस करूंगी। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। मैं दुआ करूंगी कि आपकी आत्मा को स्वर्ग मिले। नीलन की पोस्ट पर संजय कपूर (Sanjay Kapoor), महीप कपूर (Maheep Kapoor), रिद्दिमा कपूर, सुजैन खान, भावना पांडे सहित कई सेलेब्स ने कमेंट करते हुए शोक व्यक्त किया। वहीं, बीती रात नीलम के घर पिता की प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। नीचे देखे कौन-कौन सेलेब्स पहुंचा नीलम के पिता की प्रेयर मीट में...

Asianet Image

होनेवाली सास Neetu Kapoor के साथ नया घर देखने पहुंचीं Alia Bhatt, पीछे-पीछे पहुंच गए Ranbir Kapoor

Nov 07 2021, 01:03 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड में फिलहाल सेलेब्स की शादियों को लेकर काफी बज बना हुआ है। एक तरफ जहां कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरें मीडिया में छाई हैं तो वहीं, दूसरी ओर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को भी फैन्स जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि रणबीर-आलिया अगले साल 2022 में शादी करेंगे। वहीं, शादी के बाद रणबीर-आलिया अपने नए घर में शिफ्ट होने का भी प्लान कर रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट अपनी होने वाली सास नीतू कपूर के साथ नए घर के रेनोवेशन का काम देखने पहुंचीं। इस वजह से कुछ परेशान नजर आईं आलिया भट्ट..

Top Stories