मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। उन्होंने बताया- 'कमलनाथ ने सरकार में आते ही कई योजनाएं की थी बंद'।कांग्रेस ने सिर्फ एक खानदान को महिमामंडित किया, हम आदिवासी जननायकों के स्मारक बनवा रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नीति और नीयत का खुलासा करते हुए कहा- 'जनता को कंफ्यूज करो और वोट लो' की नीति अपना रही कांग्रेस, गांधी परिवार ने देश को ठगा, अब कमलनाथ गांधी परिवार को ठग रहे'।
प्रियंका गांधी आज चुनावी रैली करने के लिए मध्य प्रदेश के मंडला पहुंची। प्रियंका की रैली से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर सवालों की बौछार कर दी।
बुधवार रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर विधानसभा सीट के चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। सभा से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक रोड शो भी किया।